फेसबुक ने 132 देशों में मैसेंजर लाइट ऐप लॉन्च किया

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 28 Apr 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger Lite app launches in 132 more countries

    फेसबुक ने मैसेंजर के लाइट वर्जन को वैश्विक तौर पर बढ़ाने का ऐलान किया है। फेसबुक का ये ऐप मैसेंजर का लो बैंडविड्थ वर्जन है, जिसे खास तौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करने के लिए बनाया गया है।

    फेसबुक मैसेंजर लाइट ऐप कम मेमोरी और प्रोसेसिंग पावर पर काम करता है। कंपनी ने इस ऐप को 132 देशों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसका मतलब है कि फेसबुक के लो वर्जन का अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    फेसबुक के इस कमद के बाद कंपनी के प्रतिद्वंदियों के लिए मुसिबत खड़ी कर सकता है। फेसबुक ने बीते कुछ समय में ऐप में स्नैपचैट के जैसे फीचर भी मुहैया कराए हैं। फेसबुक लाइट और मैसेंजर लाइट ऐप में फेसबुक ऐप के समान कैमरा क्वालिटी वाले फीचर तो नहीं है, लेकिन कंपनी ने फेसबुक लाइट में भी रिएक्सन, जियोफिलटर और अन्य कैमरा फीचर डालने की बात कही है। जल्द ही कंपनी इन फीचर को मैसेंजर लाइट वर्जन पर भी ला सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें