मोटोरोला ने लॉन्च किया 799 रुपये का हेडफोन

मोटोरोला ने भारत में नया इन ईयर हेडफोन मोटो ईयरबड्स 2 लॉन्च किया है। इस हेडफोन की कीमत 799 रुपये रखी गई है। बता दें कि मोटोरोला का एक्सेसरी बनाने का लाइसेंस बीनाटोन के पास है।
मोटो के इन हेडफोन को आप फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से खरीद सकते हैं। साथ ही ये हेडफोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे ब्लैक, व्हाइट, रेड, ब्लू समेत कई रंगों में लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें : सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक
ये हेडफोन मोटो लूमिनीर इन ईयर हेडफोन का अपग्रेड वर्जन है। इसकी साउंड क्वालिटी बेहतरीन है। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन के इस्तेमाल के दौरान आपको बाहर का शोर सुनाई नहीं देगा।
कंपनी ने हेडफोन में बिल्ट इन माइक भी दिया है, जिससे आप इसके कॉल करने व जवाब देने के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं। हेडफोन 1.2 मीटर लंबी केबल के साथ आता है, जिसमें दूसरी ओर 3.5 एमएम का ऑडियो जैक लगा है। कंपनी हेडफोन के साथ आपको दो सेट सॉफ्ट ईयरबड भी देती है।