{"_id":"58af14404f1c1b0511b23585","slug":"border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 23 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के शोपियां में पेट्रोलिंग कर रही भारतीय सेना पर आतंकी हमले के बाद यहां भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग के साथ चेकिंग बढ़ा दी है।
एसएसबी 58 वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पहले से ही सतर्क है। जम्मू में सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क किया गया है। एसएसबी 57 वीं वाहिनी एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मगेश ने बताया कि एसएसबी एफ कंपनी, सैलानीगोठ बीओपी द्वारा चौबीसों घंटे सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है। धनुषपुल स्थित डी कंपनी प्रभारी कमांडर (एसआई) अरुण कुमार ने बताया कि बंगाली कॉलोनी, गढ़ीगोठ और धनुषपुल स्थित बीओपी में जवान मुस्तैदी से जुटे हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि पुलिस को भी सीमा के साथ क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।