फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   Surgery, to look beautiful on Facebook

फेसबुक पर खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी

Wed, 01 May 2013 08:38 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Wed, 01 May 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
Surgery, to look beautiful on Facebook

कॉलेज छात्रा श्याना जॉन अपनी नाक को लेकर खुश नहीं हैं। वह इसे सही आकार देना चाहती हैं। इसके लिए वह सर्जरी का सहारा लेती हैं।

विज्ञापन


हैरानी की बात है कि यह सब जहमत वह सोशल साइट फेसबुक पर अपनी तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए उठा रही हैं।

कॉस्मेटिक सर्जन कहते हैं कि भारत के स्कूल और कॉलेजों के छात्र और छात्राओं की एक अच्छी-खासी संख्या फेसबुक पर सुंदर दिखने के लिए सर्जरी का सहारा ले रही है।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग के बढ़ते चलन से इस प्रवृति में उभार आया है। किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ने के अंदाज को उसकी सोच और व्यक्तित्व की पहली छाप के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


लोगों के बीच यह कॉस्मेटिक सर्जरी 'फेसबुक फेसलिफ्ट्स' के नाम से लोकप्रिय है। पुरुष भी समान रूप से इसके दीवाने हैं।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के मुख्य कॉस्मेटिक सर्जन अनूप धीर के अनुसार, "सुंदर चेहरे की चाहत हर मनुष्य की होती है। कॉस्मेटिक सर्जरी इस चाहत की पूर्ति का एक प्रभावी माध्यम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


धीर ने बताया, "सोशल साइट पर लोग आकर्षक दिखना चाहते हैं। यह चलन अब रफ्तार पकड़ रहा है। लड़के और लड़कियां फेसबुक फेसलिफ्ट्स के लिए आगे आ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे इसमें एक रोचक प्रवृति देखने को मिली। वह यह कि पुरुष अपनी रूपसज्जा को लेकर ज्यादा सचेत दिखाई देते हैं। मुझसे एक महीने में इस बारे में 30 से 40 लोग सलाह लेते हैं। इसमें से 50 फीसदी लोग सर्जरी के लिए तैयार हो जाते हैं।"

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र अन्नी सिंह ने बताया, "मैं अपनी नाक से नफरत करता था। इसलिए मैंने सर्जरी का सहारा लिया। मैंने अपनी त्वचा की रंगत निखारने के लिए 'केमिकल पिलिंग' का सहारा लिया। इसके लिए मेरे दोस्तों ने फेसबुक पर मेरी खूब तारीफ की। यह सब अच्छा लगता है।"


अंग्रेजी के अंतिम वर्ष के 23 वर्षीय छात्र जॉन ने कहा, "फेसबुक की बदौलत मॉडलिंग, अभिनय या शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसलिए मैं वहां सटीक तस्वीर लगाता हूं, तो उसमें कोई बुराई नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed