फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Zeeshan Ali resigns as India's Davis Cup coach month before the national team next assignment against Sweden

Tennis: भारतीय डेविस कप टीम के कोच जीशान अली ने दिया इस्तीफा, खुद दी पद छोड़ने की जानकारी

Wed, 14 Aug 2024 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

जीशान 2013 में नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नंदन बाल की जगह टीम के कोच बने थे। भारतीय टीम 14-15 सितंबर को स्टॉकहोम में हार्ड इंडोर कोर्ट में स्वीडन से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Zeeshan Ali resigns as India's Davis Cup coach month before the national team next assignment against Sweden
जीशान अली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय डेविस कप टीम के कोच जीशान अली ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारत को स्टॉकहोम में स्वीडन के खिलाफ मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले ही जीशान ने पद छोड़ने का फैसला किया है। 54 वर्ष के जीशान 2013 में नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नंदन बाल की जगह टीम के कोच बने थे। भारतीय टीम 14-15 सितंबर को स्टॉकहोम में हार्ड इंडोर कोर्ट में स्वीडन से भिड़ेगी।
विज्ञापन

जीशान अली ने कहा, मैंने डेविस कप टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं 11 साल से डेविस कप टीम का कोच रहा हूं। सबसे बड़ी बात मैं इस साल के शुरू में पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में डेविस कप कप्तान भी था। मुझे नहीं लगता कि देश में इस तरह का कोई भी व्यक्ति है जिसे ये सभी तीनों चीजें करने का सम्मान मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीशान ने कहा, ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जो कप्तान थे लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसे भी हालात आए होंगे जिसमें खिलाड़ी एक कोच भी था और कोच टीम का कप्तान भी था। इसलिए मैंने ये सभी तीनों चीजें की हैं और मुझे लगता है कि जहां तक डेविस कप का संबंध है तो मैंने अभी तक वो सब हासिल कर लिया है जो हासिल किया जा सकता था। सच कहूं तो मैं कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed