फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   yuvraj singh has inspired to climb everest says arunima

युवी से प्रेरित होकर एवरेस्ट पर चढ़ी: अरुणिमा

Tue, 26 Mar 2013 11:14 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Mar 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh has inspired to climb everest says arunima

चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने के बाद अपना दोनों पैर गंवा चुकी अरुणिमा सिन्हा का कहना है कि क्रिकेटर युवराज सिंह से प्रेरित होकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की प्रेरणा मिली।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की पूर्व फुटबालर और वॉलीबाल खिलाड़ी 26 वर्षीय लड़की ने कहा कि ट्रेन हादसे उनके कैरियर में तबाही ला दी। वह एक खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती थी।
विज्ञापन


अरुणिमा ने कहा, ‘चार महीने मैं एम्स में भर्ती रही। यह बहुत खराब दिन था। मैं जब अस्पताल से छूटी तो मेरे कई अधूरे सपने थे, जिनमें से एक एवरेस्ट पर चढ़ना भी है। उम्मीद है कि मैं इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब होऊंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का फैसला तब किया जब वह अस्पताल में भर्ती थीं। अब अरुणिमा कृत्रिम अंग के सहारे एवरेस्ट पर चढ़ने का बीड़ा उठाया है।

अरुणिमा ने कहा, ‘मुझे इलाज के दौरान अपने परिजनों के अलावा युवराज सिंह से प्रेरणा मिली। जब मैं प्रशिक्षण ले रही थी तो मैंने सोचा अगर युवराज सिंह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उबर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं और भारत के लिए खेल सकती हूं। यहां तक कि एवरेस्ट पर चढ़ने का ख्वाब भी पूरा कर सकती हूं।


अरुणिमा इसके लिए अभियान की प्रायोजक कंपनी टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रमुख बछेंद्री पाल ने बताया, ‘अरुणिमा अपने काम के प्रति काफी प्रतिबद्ध है। उसकी मानसिक दृढ़ता भी काफी मजबूत है। मेरा मानना है कि उसमें वह सभी गुण हैं, जो एक माउंटेनियर बनने के लिए होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed