{"_id":"c5ddea88-5f41-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"yogeshwar-go-to-america-despite-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट के बावजूद अभ्यास के लिए अमेरिका गए योगेश्वर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
चोट के बावजूद अभ्यास के लिए अमेरिका गए योगेश्वर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त घुटने की चोट के बावजूद भारतीय टीम के साथ अभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं लेकिन उनका 31 जनवरी से कोलोराडो स्प्रिंग्स में शुरू होने वाले डेव शुल्ज मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। इस महीने के शुरू में योगेश्वर के दाएं घुटने में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
उनके इस घुटने का कुछ साल पहले ऑपरेशन हुआ था। यह 30 वर्षीय पहलवान हालांकि अमेरिका में तीन हफ्ते के अभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने का इच्छुक था। भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राजसिंह ने कहा, ‘उसके योगेश्वर के दाएं घुटने में चोट है लेकिन यह गंभीर नहीं है। वह वहां अभ्यास करेगा। वह इसमें भाग लेने का इच्छुक था। हम उसे कैसे रोक सकते हैं।’
विज्ञापन