कमाई में धोनी और कोहली से भी आगे चले गए योगेश्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपसे यह कहा जाए कि भारत में टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली और कप्तान धोनी से ज्यादा कमाई किसी दूसरे खेल का खिलाड़ी करता है तो विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह सच है और आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि धोनी और कोहली से भी ज्यादा कमाने वाला खिलाड़ी एक पहलवान है और उसका नाम योगेश्वर दत्त है।
देश के बड़े पहलवानों में से एक योगेश्वर और क्रिकेट सितारे धोनी तथा कोहली की कमाई की तुलना की जाए तो योगेश्वर उनसे ज्यादा कमाते हैं। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि प्रति मिनट कमाई के आधार पर योगेश्वर धोनी और कोहली से आगे जाते दिख रहे हैं।
वहीं, कमाई और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए देश में खेली जा रही लीगों की बात होगी तो जाहिर है सबसे पहला नाम क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इसमें खेलने वाले दिग्गजों का आएगा, लेकिन रिसर्च सर्विस एंजेसी सुपरइनसाइट की ओर से जारी की गई रिपोर्ट इंडियन स्पोर्ट्स सैलरीज रिपोर्ट 2016 की मानें तो टेनिस स्टार राफेल नदाल और रोजर फेडरर देश में खेली जाने वाली आठ स्पोर्ट्स लीग में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।
प्रति मिनट कमाई में देश के सबसे अमीर खिलाड़ी बने योगेश्वर
राफेल नदाल और रोजर फेडरर की यह कमाई एक सीजन में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटरों से दोगुनी है। इन दोनों टेनिस स्टारों ने यह कमाई आईपीटीएल के एक सीजन में खेल कर कमाई है। यह कमाई 26 करोड़ से कहीं अधिक हो सकती है।
एजेंसी तो दावा यहां तक करती हैं कि टीआरपी के मामले में सर्वाधिक देखी जाने वाली लीग आईपीएल नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग लीग है और दूसरा स्थान प्रो कबड्डी लीग का है। वहीं हैरानी जनक तरीके से पहलवान योगेश्वर दत्त ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिनकी विज्ञापन वैल्यू 1.65 लाख रुपये प्रति मिनट निकली है। भारतीय खिलाड़ियों में वह पहले और ओवरऑल सातवें स्थान पर रहे हैं।
पहले छह स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी एंडी मरे, नडाल, फेडरर, स्टानिसलास वावरिंका, मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स हैं। युवराज सिंह 1.01 लाख प्रति मिनट के हिसाब से इस सूची में 17वेंस्थान पर आते हैं। एजेंसी ने यह आंकड़ा छह मिनट की कुश्ती के आधार पर दिया है जबकि क्रिकेट की अवधि काफी लंबी होती है।
एजेंसी ने दावा किया है कि लीगों में खेलने वाले खिलाड़ियों को 823 करोड़ रुपये का वेतन दिया जाता है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के हिस्से में 36 प्रतिशत यानि कि 296 करोड़ ही आता है।