{"_id":"633320f1dbab750bed369e78","slug":"wwe-legend-jake-on-undertaker-warning-to-the-locker-room-he-will-kill-every-one-of-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WWE: अंडरटेकर की चेतावनी पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज ने कहा- वह तुम सब को मार डालेगा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
WWE: अंडरटेकर की चेतावनी पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज ने कहा- वह तुम सब को मार डालेगा
Tue, 27 Sep 2022 09:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:42 PM IST
सार
जेक-द स्नेक ने बताया है कि जब वह नशे की लत से बाहर आकर फिर से अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे तो कई सुपरस्टार ने उनका मजाक बनाया था। ऐसे समय पर अंडरटेकर ने उनकी मदद की थी।
विज्ञापन
अंडरटेकर और जेक-द स्नेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज जेक-द स्नेक रॉबर्ट्स ने अंडरटेकर से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि 90 के दशक में जब वह वापसी करने की कोशिश कर रहे थे, तब कई सुपरस्टार ने उनका मजाब बनाया था। ऐसे समय में अंडरटेकर ने उनकी मदद की थी। रॉबर्ट्स लंबे समय तक नशे की लत से जूझ रहे थे और उनका करियर भी लगभग खत्म हो चुका था। इसके बाद उन्होंने 1996 में वापसी की और डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में बड़ा नाम बने।
रॉबर्ट्स ने डीडीपी स्नेक पिट पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा कि नशे की लत से उबरकर जब वह वापसी की कोशिश कर रहे थे तो कई सुपरस्टार ने उनका मजाक बनाया। उन्होंने बताया कि कई सुपरस्टार ने उनके बैग में ड्रग्स तक रखे थे। इसके अलावा उनके सामान्य जीवन अपनाने के फैसले का मजाक बनाया था। ऐसे में अंडरटेकर ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी थी।

यूरोप में कुछ सुपरस्टार रॉबर्ट्स को परेशान कर रहे थे। उनके बैग में ड्रग्स रख रहे थे और यह उनके लिए काफी डरावना था, क्योंकि वे इन्ही चीजों से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे। यूरोप में एक बार उन सुपरस्टार ने रॉबर्ट्स पर अभद्र टिप्पणी भी की थी। ऐसे में अंडर टेकर ने रॉबर्ट्स का समर्थन किया था। उस समय अंडरटेकर बस के नीचे सोते थे। उन्होंने बस को हटाया और बाहर आकर उनको परेशान करने वाले लोगों से कहा था कि वह तुम सबको मार डालेगा।
अंडरटेकर के करियर के शुरुआती दौर में जेक रॉबर्ट्स ने उनकी मदद की थी। अंडरटेकर ने बताया था कि रॉबर्ट्स ने उन्हें काफी कुछ सिखाया। अंडरटेकर के अनुसार रॉबर्ट्स का दिमाग बहुत तेज है, उनकी मदद से ही अंडरटेकर अपनी एक छवि बनाए रखने में सफल रहे। उनके पास इस खेल के अलग-अलग पहलुओं को देखने का खास नजरिया है, जो प्रो कुश्ती में अधिकतर लोगों के पास नहीं है।