{"_id":"63bd9835b2140b218f41b804","slug":"wttc-final-manika-batra-and-sreeja-akula-made-it-to-the-pre-quarterfinals-three-players-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTTC Final: मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, तीन खिलाड़ियों को मिली हार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
WTTC Final: मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, तीन खिलाड़ियों को मिली हार
Tue, 10 Jan 2023 10:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:24 PM IST
सार
एशियाई कप की कांस्य पदक विजेता मनिका बत्रा ने हांगकांग की झू चेंगझू को 4-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अकुला ने चीनी ताइपे की चेन जू-यू पर 4-3 से जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने मंगलवार को दोहा में 2023 डब्ल्यूटीटीसी फाइनल के एशिया महाद्वीपीय चरण के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अन्य तीन भारतीय महिला खिलाड़ी अपने-अपने मुकाबलों में हार गईं। एशियाई कप की कांस्य पदक विजेता बत्रा ने हांगकांग की झू चेंगझू को 4-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
अकुला ने चीनी ताइपे की चेन जू-यू पर 4-3 से जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। हालांकि, अन्य भारतीय खिलाड़ी चितले दिया पराग जापान की हिरानो मियू से 1-4 से हार गईं।
स्वास्तिका घोष को कोरिया की जियोन जिही ने 4-0 से मात दी। भारत की रीथ टेनिसन को जापान की हायता हिना से 0-4 से शिकस्त मिली। पुरुषों के वर्ग में, हरमीत देसाई को चीन के फैन जेंडांग ने 4-0 से हराया।