{"_id":"bb3b4890-784c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"wrestling-will-be-priority-in-2020-olympics-says-raj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 ओलंपिक के लिए कुश्ती प्राथमिकता रहेगी: राज सिंह","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
2020 ओलंपिक के लिए कुश्ती प्राथमिकता रहेगी: राज सिंह
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राज सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ (फीला) कुश्ती को 2020 ओलंपिक में बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और यह प्राचीन खेल इस ओलंपिक के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।
विज्ञापन
राजसिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी महाबली सतपाल, एशियाई कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं कुश्ती विशेषज्ञ जगदीश कालीरमन ने यहां भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनसे कुश्ती को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने की अपील की। एशियाई कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने राजनाथ को ज्ञापन सौंप कर अपील की कि वह कुश्ती को बचाने के लिए पहल करें।
विज्ञापन
राजनाथ ने इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा और आश्वस्त किया कि वह इस मामले को चर्चा के लिए संसद सत्र में उठाएंगे। राजनाथ ने कहा, ‘कुश्ती को बचाने के मामले में सभी दलों को एकजुट होना होगा। यह कोई पक्ष-विपक्ष की बात नहीं है। यह देश के गौरव का मुद्दा है और सभी को मिलकर कुश्ती को बचाने के लिए आवाज उठानी होगी।’
विज्ञापन