फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling: Indian wrestlers will go to Zagreb, full emphasis will be on preparation in the year of Olympics

Wrestling: जगरेब जाएंगे भारतीय पहलवान, ओलंपिक के साल में तैयारी पर होगा पूरा जोर

Wed, 27 Dec 2023 10:29 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 10:29 PM IST
सार

21 दिसंबर को कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह महासंघ के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने उसी दिन नंदिनीनगर (यूपी) में अंडर-15, 20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Wrestling: Indian wrestlers will go to Zagreb, full emphasis will be on preparation in the year of Olympics
भारतीय पहलवान - फोटो : Social Media

विस्तार

खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित किए जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन कर दिया। भूपिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में यह समिति कुश्ती महासंघ का कार्यभार संभालेगी। समिति के सदस्यों में पूर्व हॉकी ओलंपियन एमएम सोमाया और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर शामिल हैं। बाजवा महासंघ की पिछली तदर्थ समिति के भी सदस्य थे। तदर्थ समिति का चेयरमैन बनते ही बाजवा ने घोषणा कर दी कि अगले माह सबसे पहले जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराई जाएगी। इसके बाद ओलंपिक क्वालिफाइंग की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय ने समिति गठित करने को कहा था
21 दिसंबर को कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह महासंघ के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने उसी दिन नंदिनीनगर (यूपी) में अंडर-15, 20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा की थी। 24 दिसंबर को मंत्रालय जल्दबाजी में लिए गए इसी फैसले को आधार बनाते हुए महासंघ को निलंबित कर दिया था। साथ ही आईओए से महासंघ का काम देखने के लिए तदर्थ समिति गठित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


पहलवानों की तैयारी होगी प्राथमिकता
आईओए अध्यक्ष पीटी उषा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आईओए को महासंघ की ओर से अपने ही संविधान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सुशासन की नीति के खिलाफ लिए फैसलों की जानकारी है। यह महासंघ के अंदर शासन संबंधी अंतर को दर्शाता है। आईओए निष्पक्ष खेल, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आईओसी की ओर से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा सुनश्चित करने के लिए तदर्थ समिति के गठन का फैसला ले रही है। समिति महासंघ के कार्यों के अलावा पहलवानों के चयन, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में उनकी एंट्री, खेल गतिविधियां चलाएगी, साथ ही महासंघ के बैंक एकाउंट और वेबसाइट के संचालन के अलावा अन्य गतिविधियों को अंजाम देगी। बाजवा ने कहा कि यह ओलंपिक वर्ष है। इसकी तैयारियां उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंकिंग टूर्नामेंट में जगरेब जाएगी टीम
यही नहीं 10 से 14 जनवरी को जगरेब (क्रोएशिया) में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट में भारतीय टीम को भी भेजने की तैयारी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट में एशियाई खेलों में भाग लेने वाली टीम को भेजा जाएगा। एशियाड में बजरंग भी खेलने गए थे, लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता को देखी जाएगी। यही नहीं महासंघ के चुनाव से पहले कार्यभार देख रही तदर्थ समिति ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी रेलवे को दी थी। यह चैंपियनशिप नौ जनवरी से जयपुर में होनी थी। इस चैंपियनशिप को फिर से जयपुर में कराने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed