फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling association elections today, Sanjay, close to Brijbhushan, almost certain to become WFI president

WFI Election: कुश्ती संघ के चुनाव आज, बृजभूषण के करीबी संजय का अध्यक्ष बनना लगभग तय

Thu, 21 Dec 2023 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 10:45 AM IST
सार

बुधवार तक सर्वसम्मति से चुनाव की कोशिशें होती रहीं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। संजय सिंह ने दावा किया है कि उनका खेमा चुनाव में हर पद पर जीतेगा।

विज्ञापन
Wrestling association elections today, Sanjay, close to Brijbhushan, almost certain to become WFI president
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार को होने जा रहे हैं। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह से समर्थन प्राप्त संजय सिंह और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण के बीच अध्यक्ष पद का मुकाबला है। बुधवार तक सर्वसम्मति से चुनाव की कोशिशें होती रहीं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। संजय सिंह ने दावा किया है कि उनका खेमा चुनाव में हर पद पर जीतेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


संजय सिंह के खेमे के पास है समर्थन
संजय सिंह यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं और बृजभूषण के बेहद करीबी माने जाते हैं। सूत्रों की मानें तो संजय सिंह के खेमे के पास 50 वोट में से 41 का समर्थन है। असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और ओडिशा ही उनके खिलाफ जा सकते हैं। बृजभूषण पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाने वाले बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की ओर से धरना दिए जाने के बाद पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष को चुनाव से दूर रहने के लिए कहा गया। बृजभूषण न खुद चुनाव में खड़े हुए और न ही उनके पुत्र और दामाद चुनाव में खड़े हुए। सूत्र बताते हैं कि उन पर संजय सिंह को भी चुनाव में बिठाने का दबाव बनाया गया, लेकिन यहां बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई पदों पर होंगे चुनाव
यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग ने कुश्ती संघ की मान्यता भंग कर रखी है। चुनाव के बाद इसके बहाल होने की संभावना है। बृहस्पितवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1), उपाध्यक्ष (4), महासचिव (1), कोषाध्यक्ष (1), संयुक्त सचिव (2) और कार्यकारी सदस्य (5) के पदों पर भी चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed