फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling: After Vinesh Phogat, Sarita and Sangita also sought permission to play in ranking tournament

Wrestling: विनेश के बाद सरिता-संगीता ने भी मांगी रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति, ट्रायल पर फैसला जल्द

Sat, 01 Jul 2023 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Jul 2023 09:27 AM IST
सार

कुश्ती की तदर्थ समिति की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए टीम नहीं भेजी जा रही है, लेकिन विनेश ने इसमें खेलने का अनुरोध किया था। अब 59 भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की पूर्व विजेता सरिता मोर ने टॉप्स के जरिए इस टूर्नामेंट में खेलने को कहा है।

विज्ञापन
Wrestling: After Vinesh Phogat, Sarita and Sangita also sought permission to play in ranking tournament
बाएं से- विनेश, संगीता और सरिता मोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विनेश फोगाट के बाद बजरंग की पत्नी संगीता फोगाट और पहलवानों के आंदोलन का समर्थन करने वाले सरिता मोर ने बुडापेस्ट में होने वाले चौथे रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मांगी है। 13 से 16 जुलाई को होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए विनेश की एंट्री भेजी जा चुकी है। विनेश इस टूर्नामेंट में खेलने और एशियाई खेलों के ट्रायल की तैयारियों के लिए रविवार को किर्गिस्तान, हंगरी रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन


सरिता की एंट्री भेजी
कुश्ती की तदर्थ समिति की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए टीम नहीं भेजी जा रही है, लेकिन विनेश ने इसमें खेलने का अनुरोध किया था। अब 59 भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की पूर्व विजेता सरिता मोर ने टॉप्स के जरिए इस टूर्नामेंट में खेलने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि तदर्थ समिति ने उनकी शुक्रवार को भेज दी है। यही नहीं विनेश के साथ तैयारियों के लिए जा रहीं संगीता फोगाट भी इस टूर्नामेंट में खेलना चाहती हैं, लेकिन उनकी एंट्री अभी नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन


तीन पहलवानों पर भेजना पड़ता है एक रेफरी
दिक्कत यह है कि तदर्थ समिति की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक टीम नहीं भेजी जा रही है, लेकिन विश्व कुश्ती महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) का नियम है कि यदि किसी देश के तीन पहलवान एक टूर्नामेंट में खेलते हैं तो उसके साथ एक रेफरी को भेजना अनिवार्य है। ऐसे में तीन पहलवानों के खेलने पर तदर्थ समिति को एक रेफरी भी भेजना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से दो हजार स्विस फ्रेंक लगभग एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग आज किर्गिस्तान रवाना होंगे
बजरंग तैयारियों के लिए किर्गिस्तान शनिवार की रात को रवाना हो रहे हैं। वहीं तदर्थ समिति एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल पर फैसला सोमवार या मंगलवार को ले सकता है। समिति को उम्मीद है कि एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) कुछ समय के लिए एंट्री भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को बढ़ा सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे ट्रायल हर हाल में 15 जुलाई से पहले कराना होगा। ऐसे में ट्रायल में बजरंग और विनेश का खेलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed