Wrestling: विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार, बजरंग पूनिया ने शेयर किया वीडियो
बजरंग पूनिया ने एक्स (पहले ट्विटर) लिखा, "यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।''
विस्तार
बजरंग पूनिया ने एक्स (पहले ट्विटर) लिखा, "यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।'' विनेश और उनके साथी प्रधानमंत्री कार्यालय जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। उसके बाद विनेश ने कर्तव्य पथ पर अपने पुरस्कारों को रख दिया।
यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुज़र रही हैं। #vineshphogat pic.twitter.com/bT3pQngUuI
विज्ञापन विज्ञापन— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) December 30, 2023
बजरंग पूनिया भी लौटा चुके हैं पुरस्कार
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।
विनेश की उपलब्धियां
- वर्ष 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता।
- वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
- वर्ष 2014, 2018 व 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक
- प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी।
चार वर्ष के अंतराल में मिले थे दोनों अवाॅर्ड
विनेश फोगाट को वर्ष 2016 में अर्जुन अवाॅर्ड व वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवाॅर्ड मिला था।