{"_id":"c20adeb0-671c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"wrestler-sushil-kumar-ignored-for-padma-bhushan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मभूषण पुरस्कार के लिए सुशील की अनदेखी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पद्मभूषण पुरस्कार के लिए सुशील की अनदेखी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो बार से ओलंपिक में पदक जीत रहे पहलवान सुशील कुमार की पद्मभूषण पुरस्कार के लिए अनदेखी कर दी गई है। सुशील ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य जबकि लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतकर दुनिया में पहलवानी में भारत का दबदबा साबित किया था।
विज्ञापन
पुरस्कार के खेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से सुशील के नाम की अनुशंसा की थी लेकिन शुक्रवार को जारी सूची में सुशील का नाम नहीं देख सभी हैरान रह गए। हालांकि सुशील के दोस्त और लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त पद्मश्री पाने वालों की सूचि में स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को भी पद्मभूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है। लंदन ओलंपिक में ही रजत जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार, लंदन पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले हाई जंपर एच एन गिरिशण, पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह, महिला पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल और नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल ताखर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
एक खिलाड़ी इससे ज्यादा और क्या कर सकता है। सुशील ने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया। उसने विश्व खिताब भी जीता। इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए। - महाबली सतपाल, सुशील के गुरु