फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestler Anshu Malik will return to India to seek blessings of parents

Tokyo Olympics: पहलवान अंशु मलिक मां-बाप का आशीर्वाद लेने को वापस लौटेंगी भारत 

Tue, 29 Jun 2021 08:59 AM IST
Amit Mandal हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 29 Jun 2021 08:59 AM IST
सार

  •  फ्रांस से नहीं पुणे से टोक्यो जाएंगे दीपिका-अतानु
  • साई चाहता था फ्रांस से टोक्यो रवाना हों तीरंदाज
  • विनेश को छोड़ महिला पहलवान दिल्ली से टोक्यो जाएंगे

विज्ञापन
Wrestler Anshu Malik will return to India to seek blessings of parents
पहलवान अंशु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्रालय और साई की इच्छा के बावजूद कुछ टीमों को विदेश से सीधे टोक्यो भेजने की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। पेरिस में एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनने वाली दीपिका कुमारी उनके पति अतानु दास, तरुणदीप रॉय और प्रवीण जाधव फ्रांस से नहीं बल्कि भारत से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन


साई ने पेरिस में तीरंदाजों की तैयारियां कराने को तैयार था, लेकिन तीरंदाजी संघ ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। वहीं सोमवार को ओलंपिक की तैयारियों के लिए पोलैंड से एस्टोनिया पहुंची पहलवान अंशु मलिक वहां से टोक्यो नहीं जाना चाहती हैं। वह अपने माता-पिता से मिलकर टोक्यो जाना चाहती हैं, जिसके चलते 11 जुलाई को वह एस्टोनिया से भारत आ रही हैं और यहीं से टोक्यो जाएंगी। जिसके चलते तीरंदाजों और महिला पहलवानों को टोक्यो में तीन दिन का एकांतवास काटना पड़ेगा।
विज्ञापन


दीपिका, अतानु टोक्यो जाने से पहले पुणे में करेंगे तैयारी
पहले तीरंदाजी टीम को पेरिस से लौटकर एक जुलाई को कोरबे सिटी (जापान) जाना था, लेकिन जापान ने भारतीय टीमों को प्रवेश देने से इंकार कर दिया। इसके बाद साई ने विश्व कप के बाद तीरंदाजों की पेरिस में ही तैयारियों का प्रस्ताव तीरंदाजी संघ के आगे रखा। साथ ही उन्हें पेरिस से ही टोक्यो भेजने को कहा जिससे उन्हें जोखिम और एकांतवास से बचाया जा सके। लेकिन तीरंदाजी संघ ने तीरंदाजों को एएसआई पुणे में ही तैयारियां कराना बेहतर समझा। जिसके चलते दीपिका, अतानु समेत सभी तीरंदाज आज पेरिस से दिल्ली रवाना हो रहे हैं। दिल्ली से ही मंगलवार को तीरंदाज पुणे चले जाएंगे। 17 जुलाई को तीरंदाज दिल्ली से टोक्यो रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश को छोड़ महिला पहलवान दिल्ली से टोक्यो जाएंगे
महिला पहलवानों को हंगरी से टोक्यो भेजने की योजना थी। हालांकि सीमा बिसला और सोनम मलिक चोट के चलते यहीं तैयारियां कर रही हैं, लेकिन अंशु मलिक कोच कुलदीप मलिक के साथ पोलैंड और अब एस्टोनिया तैयारियों के लिए पहुंच चुकी हैं। विनेश भी हंगरी से एस्टोनिया पहुंच गई हैं। हंगरी अंशु को वीजा देने को तैयार था। उन्हें एस्टोनिया से हंगरी और विनेश के साथ वहां से टोक्यो जाना था। लेकिन अंशु ने कुश्ती संघ को स्पष्ट किया कि टोक्यो जाने से पहले घर आकर माता-पिता का आर्शीवाद लेना चाहती हैं। कुश्ती संघ अंशु की इस मांग के आगे झुक गया और उन्हें एस्टोनिया से भारत आने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed