फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World weightlifting Championship: Mirabai Chanu will not play in the tournament, withdraws her name, target set for the Asian Games

विश्व चैंपियनशिप: टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी मीराबाई चानू, इसलिए वापस लिया नाम, एशियाई खेलों को बनाया लक्ष्य

Thu, 18 Nov 2021 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

ओलंपिक में रजत जीतने के बाद से मीरा ने अब तक किसी टूर्नामेंट में शिरकत नहीं की है। उनकी योजना विश्व चैंपियनशिप में नए अवतार में उतरने की थी।

विज्ञापन
World weightlifting Championship: Mirabai Chanu will not play in the tournament, withdraws her name, target set for the Asian Games
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। मीरा ने स्नैच में अपनी बदली हुई तकनीकि में पूर्ण रूप से दक्षता नहीं होने के कारण सात से 17 दिसंबर को ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में होने वाली इस चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला लिया है। मीरा के नहीं खेलने के बारे में अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग संघ और साई को बता दिया गया है। अब उन्होंने अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का अपना लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन


अब तक किसी टूर्नामेंट में नहीं लिया हिस्सा
ओलंपिक में रजत जीतने के बाद से मीरा ने अब तक किसी टूर्नामेंट में शिरकत नहीं की है। उनकी योजना विश्व चैंपियनशिप में नए अवतार में उतरने की थी। इसके लिए उन्होंने एनआईएस पटियाला में नई तकनीकि के साथ तैयारियां भी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


मीरा स्नैच में नई तकनीकि को आजमा रही हैं। उन्होंने नई तकनीकि के साथ ही विश्व चैंपियनशिप में उतरने का लक्ष्य बनाया था। लेकिन इसमें वह अभी इतनी दक्षता हासिल नहीं कर पाई हैं, जिससे विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक का प्रदर्शन दोहराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रंमंडल खेल में खेलने पर नहीं पड़ेगा फर्क
विश्व चैंपियनशिप के साथ राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप भी है। साई को साफ किया गया है कि इस चैंपियनशिप में नहीं खेलने पर मीरा के 49 किलो में राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ओलंपिक का प्रदर्शन भी राष्ट्रमंडल खेलों की रैकिंग से जुड़ा है। फिल्हाल उनकी राष्ट्रमंडल खेलों में नंबर एक की रैंकिंग बनी हुई है।


49 किलो खेलेंगी झिल्ली डालबेहरा
मीरा के विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलने पर 49 किलो में झिल्ली डालबेहरा इस भार में खेलेंगी। मीरा का इस चैंपियनशिप के लिए चयन बिना ट्रायल के किया गया था। अब मीरा के स्थान पर 64 किलो में कोमल की एंट्री भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed