फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Table Tennis Championships Men's team beat Utbekistan, women's team lost to Germany

World Table Tennis Championships: पुरुष टीम ने उत्बेकिस्तान को हराया, महिलाएं को जर्मनी से मिली हार

Sat, 01 Oct 2022 10:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:45 PM IST
सार

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने उत्बेकिस्तान को 3-0 से हराया। वहीं, महिला टीम को जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
World Table Tennis Championships Men's team beat Utbekistan, women's team lost to Germany
भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। वहीं, महिला टीम को जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रुप दो में शनिवार को हुए मैच में हरमीत देसाई ने एलमुरोद खोलिकोव को 11-9, 11-9, 11-1 से शिकस्त देकर भारत को बढ़त 1-0 की दिलाई। इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता जी साथियान ने एनोरबोएव अब्दुलाजिज को 11-3, 11-6, 11-9 से शिकस्त देकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। अगले मैच में मानव ठक्कर ने इस्कांदारोव शोखरुख को सीधे गेमों में 11-8, 11-5, 11-5 से पराजित कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारतीय टीम अगले मैच में जर्मनी से भिड़ेगी।
विज्ञापन


महिलाओं के ग्रुप-5 में मनिका बत्रा दोनों मैच हान यिंग और मितेलहेम नीना से क्रमश: 0-3, 1-3 से हार गईं। श्रीजा अकुला ने अपना पहला मैच मितेलहेम नीना से 3-0 से जीत लिया, लेकिन अगले मैच में वह हान यिंग से 0-3 से हार गईं। दिया पराग चितले ने विंटर सेबिने को 3-1 से हराया। मनिका की दो और श्रीजा की एक हार की वजह से भारतीय टीम 2-3 से अपने पहले मैच में हार गई। भारतीय टीम अगले ग्रुप मैच में मिश्र से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed