Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Chess Championship 2026: Gukesh Draws Against Sindarov in Game 1

शतरंज विश्व चैंपियनशिप: समय के दबाव में भी डटे रहे गुकेश, सिंदारोव के साथ पहला मैच ड्रॉ; 38 चालों तक चली जंग

Wed, 25 Nov 2026 02:58 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 02:58 AM IST
सार

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 के पहले मुकाबले में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 38 चालों तक चले इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ी बराबरी पर रहे और अंत में मैच ड्रॉ हो गया। अब दूसरे मुकाबले में गुकेश सफेद मोहरों के साथ उतरेंगे।

विज्ञापन
World Chess Championship 2026: Gukesh Draws Against Sindarov in Game 1
शतरंज विश्व चैंपियनशिप - फोटो : FIDE/X

विस्तार

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने ड्रॉ के साथ की। चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में उन्होंने उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव को बराबरी पर रोक दिया। सफेद मोहरों से खेल रहे सिंदारोव के खिलाफ गुकेश ने काले मोहरों से मुकाबला किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 38 चालों तक चला और तीन बार एक जैसी स्थिति बनने के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


बर्लिन डिफेंस में सिंदारोव की मजबूत तैयारी
मुकाबले में गुकेश ने रुई लोपेज-बर्लिन डिफेंस का सहारा लिया। सिंदारोव इस ओपनिंग के लिए अच्छी तैयारी के साथ उतरे थे। उन्होंने तेजी से चालें चलीं और बर्लिन डिफेंस की एक अलग रणनीति अपनाई। उनकी तैयारी साल 2020 में ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना और वेस्ली सो के बीच खेले गए मुकाबले पर आधारित थी, जिसमें कारुआना ने सफेद मोहरों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


हालांकि, गुकेश ने अपनी चालों से मुकाबले को संतुलित बनाए रखने की कोशिश की। सिंदारोव की 13वीं चाल एनई4 के जवाब में गुकेश ने बीडी7 खेला। इसके बाद सिंदारोव ने 14वीं चाल में सी4 खेली, जिस पर गुकेश ने ए5 से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुकेश पर बना समय का दबाव
मुकाबले के दौरान गुकेश को समय के दबाव का सामना करना पड़ा। 17वीं चाल पर सिंदारोव के बी3 खेलने के बाद गुकेश ने बीबी4 की चाल चली। इस चाल से उन्होंने डी2 पर मौजूद सफेद खिलाड़ी के रूक को निशाना बनाया। इस चाल को चलने में गुकेश ने करीब 36 मिनट लगाए।

इसके बाद 22वीं चाल पर सिंदारोव ने 20 मिनट सोचने के बाद एनई1 खेला। दोनों खिलाड़ियों के बीच इसके बाद कई मोहरों की अदला-बदली हुई। आखिरकार मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस दौरान सिंदारोव को गलत तरीके से ड्रॉ का दावा करने के कारण घड़ी पर समय का जुर्माना भी झेलना पड़ा।

दूसरे मुकाबले में सफेद मोहरों से खेलेंगे गुकेश
मुकाबले के दौरान कुछ समय के लिए गुकेश के पास एक अतिरिक्त प्यादा था, लेकिन सफेद मोहरों की सक्रिय स्थिति के कारण सिंदारोव ने बराबरी बनाए रखी। दोनों खिलाड़ियों ने काफी सटीक खेल दिखाया। हालांकि, सफेद मोहरों से खेलते हुए सिंदारोव ने गुकेश पर हल्का दबाव जरूर बनाया।

अब दोनों खिलाड़ियों के बीच अगला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस बार गुकेश सफेद मोहरों के साथ उतरेंगे। ऐसे में उनके पास अपनी तैयारी और रणनीति दिखाने का अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed