फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   world champion Magnus Carlsen befitting reply to Abhi and niyu on Social Media Chess and Cricket

Chess and Cricket: विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने बताया क्रिकेट से कैसे अलग है चेस, अभि-नियु की लगाई क्लास

Tue, 23 Aug 2022 12:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 12:49 PM IST
सार

मैग्नस कार्लसन ने भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभि और नियु की चुनौती स्वीकार करते हुए बताया है कि क्रिकेट और चेस में कितना अंतर है और दोनों खेल कितने अलग हैं। 
 

विज्ञापन
world champion Magnus Carlsen befitting reply to Abhi and niyu on Social Media Chess and Cricket
मैग्नस कार्लसन (बाएं) अभि और नियु (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट और शतरंज के बीच का अंतर समझाया है। उन्होंने भारत के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभि और नियु की चुनौती स्वीकार करते हुए बताया है कि दोनों खेल कितने अलग हैं। कार्लसन ने चार वजहें बताई हैं, जो दोनों खेलों को अलग करती हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभि और नियु ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि चेस नया क्रिकेट है। इसके साथ ही उन्होंने खुली चुनौती दी थी कि उन्हें गलत साबित करके दिखाएं। कार्लसन ने यह चुनौती स्वीकार की और दोनों खेलों के बीच चार अंतर बताए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैग्नस कार्लसन ने लिखा "चेस क्रिकेट नहीं है, इसके चार कारण"
  • क्रिकेट मैदान पर इंसानों के सहारे खेला जाता है, जबकि चेस बोर्ड पर लकड़ी के टुकड़ो के सहारे खेला जाता है।
  • क्रिकेट के खेल में बल्ले और गेंद का इस्तेमाल होता है, जबकि चेस में आमतौर पर ऐसा नहीं होता। 
  • एक क्रिकेट मैच के लिए 22 खिलाड़ियों की जरूरत होती है, जबकि चेस में सिर्फ दो खिलाड़ी खेलते हैं।
  • मैं क्रिकेट नहीं खेल सकता। 

हालांकि, चौथे कारण में कार्लसन मजाकिया अंदाज में आ गए और उन्होंने लिखा कि वो क्रिकेट नहीं खेल सकते। इस वजह से क्रिकेट और चेस अलग हैं। कार्लसन की बात सही है, क्योंकि एक खेल में पांच बार विश्व चैंपियन बनने वाला कोई खिलाड़ी अगर दूसरा खेल नहीं खेल सकता तो स्वाभाविक सी बात है कि दोनों खेल अलग होंगे। चेस एक इंडोर (घर के अंदर बैठकर खेला जाने वाला) खेल है, जबकि क्रिकेट मैदान में खेला जाता है। 

प्रगानाननंदा से हारे थे कार्लसन
प्रगानाननंदा ने हाल ही में मैग्नस कार्लसन को तीसरी बार हराया था। क्रिप्टो कप के फाइनल राउंड में प्रगानाननंदा ने टाईब्रेक में कार्लसन को 4-2 से हराया था। हालांकि, प्रगानाननंदा से हार के बावजूद कार्लसन ने यह टूर्नामेंट जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed