फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Champion D Gukesh returns to classical chess at Sinquefield Cup Praggnanandhaa aims for podium

Sinquefield Cup: क्लासिकल प्रारूप में वापसी करेंगे डी गुकेश, प्रज्ञानंद की नजरें अच्छे प्रदर्शन पर रहेंगी

Sun, 17 Aug 2025 04:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुईस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुईस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

 कार्लसन के नहीं खेलने के बावजूद इस प्रतियोगिता में कई शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तथा अच्छी फॉर्म में चल रहे आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भारतीय जोड़ी के लिए कड़ी चुनौती पेश करने की पूरी संभावना रखते हैं।

विज्ञापन
World Champion D Gukesh returns to classical chess at Sinquefield Cup Praggnanandhaa aims for podium
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सोमवार से शुरू हो रहे सिंकफील्ड कप से क्लासिकल शतरंज में वापसी करेंगे। भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ग्रैंड शतरंज टूर के पांचवें चरण की इस प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल कर अपनी कुल पांचवीं रैंकिंग मजबूत करना चाहेंगे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं। नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि अब उन्हें क्लासिकल शतरंज पसंद नहीं है। 
विज्ञापन


कार्लसन के नहीं खेलने के बावजूद इस प्रतियोगिता में कई शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तथा अच्छी फॉर्म में चल रहे आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भारतीय जोड़ी के लिए कड़ी चुनौती पेश करने की पूरी संभावना रखते हैं। गुकेश को रैपिड शतरंज में वर्तमान फॉर्म को देखते हुए प्रबल दावेदारों में शामिल नहीं किया जा सकता लेकिन यहां नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय ग्रैंडमास्टर का क्लासिकल शतरंज में शानदार रिकार्ड रहा है।
विज्ञापन


इस बीच प्रज्ञानंद ने अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करके अपनी स्थिति पहले ही मजबूत कर ली है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से विश्व खिताब के लिए गुकेश के प्रतिद्वंदी का फैसला होगा। गुकेश और प्रज्ञानंद दोनों ने अगले महीने उज्बेकिस्तान में होने वाली ग्रैंड स्विस प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वे सब कुछ जीतने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed