फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World champion D Gukesh defeated American Grandmaster Fabiano Caruana in the Super Rapid and Blitz Tournament

Rapid and Blitz: गुकेश ने की फॉर्म में वापसी, रैपिड के आखिरी दौर में कारुआना को हराकर चौथे स्थान पर रहे

Fri, 08 May 2026 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारशॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारशॉ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 May 2026 07:40 PM IST
सार

विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने सुपर रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड सेक्शन के नौवें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फाबियानो कारुआना को हराकर टाई फॉर फोर्थ पोजीशन हासिल कर लिया। इस जीत के साथ गुकेश का हाल के महीनों में खराब फॉर्म के बाद वापसी का अच्छा संकेत मिला है। अब उनके पास ब्लिट्ज वर्ग में 18 और दौर बाकी हैं।

विज्ञापन
World champion D Gukesh defeated American Grandmaster Fabiano Caruana in the Super Rapid and Blitz Tournament
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। पिछले कुछ महीनों से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले गुकेश ने इस तरह से फॉर्म में वापसी की।
विज्ञापन


अभी 18 दौर की बाजियां खेली जाना शेष
रैपिड वर्ग के बाद अब ब्लिट्ज वर्ग में 18 दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। रैपिड के अंतिम दिन 19 वर्षीय गुकेश ने फ्रांसीसी ग्रैंडमास्टर मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की और फिर आठवें दौर में स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ ड्रॉ खेला। अमेरिकी खिलाड़ी हैंस मोके नीमन ने 13 अंकों के साथ इस वर्ग का विजेता बनकर इतिहास रचा। नीमन ने अपने हमवतन वेस्ली सो को पूरे एक अंक से पीछे छोड़ा। फेडोसेव 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


गुकेश ने कहा, 'रैपिड वर्ग में मेरा प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा। मैंने अच्छा खेल दिखाया लेकिन मैं कुछ मौके चूक गया। कुछ मैच ऐसे भी थे जिनमें मैं मुश्किल में था और किसी तरह खुद को बचा पाया। मेरा प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था।' गुकेश, कारुआना और पोलैंड के डुडा जान-क्रजिस्ट्जोफ नौ-नौ अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed