फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Asiad 2026: India's history in Para Asian Games Aiming to surpass past performances know all details

पैरा एशियन गेम्स: पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने का होगा लक्ष्य, कौन है सबसे सफल भारतीय एथलीट? कैसा है इतिहास

Mon, 12 Oct 2026 06:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 06:04 AM IST
सार

पैरा एशियन गेम्स का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारतीय दल आइची नागोया में अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ने उतरेगा। भारत ने पिछली बार पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचाई थी। आइए जानते हैं पैरा एशियाड को लेकर सभी जानकारी...

विज्ञापन
Para Asiad 2026: India's history in Para Asian Games Aiming to surpass past performances know all details
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : IANS

विस्तार

एशियाई खेलों 2026 के 14 दिन बाद एक बार फिर जापान के आइची नागोया में खिलाड़ियों का जमावड़ा होने जा रहा है। ग्वांगझू (चीन) 2010 से अब तक पैरा एशियाड के चार संस्करण हुए हैं, जिनमें भारत ने पदकों का जखीरा हर बार बढ़ाया है। पहले संस्करण में 14 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहे भारत ने हांगझोऊ 2022 पैरा एशियाड में रिकॉर्ड 111 पदक के साथ पांचवां स्थान पाया था। इस बार पदक संख्या और बढ़ाने का लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

जापान 2026 एक नजर में
2026 पैरा एशियाड 18 से 24 अक्तूबर तक जापान के आइची नागोया में होंगे। इसमें  45 देशों के 3,000 पैरा एथलीट भाग ले रहे हैं। कुल 18 खेल और 492 पदक इवेंट होंगे। इसके लिए 121 पैरा एथलीटों का भारतीय दल (80 पुरुष व 41 महिलाएं) जापान जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Para Asiad 2026: India's history in Para Asian Games Aiming to surpass past performances know all details
प्रमोद भगत - फोटो : @PramodBhagat83
कौन है सबसे सफल भारतीय एथलीट
भारत के लिए पैरा एशियाड में सर्वाधिक पदक प्रमोद भगत ने जीते हैं। उन्होंने तीन संस्करणों में 2014 से 2023 के बीच पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा लिया है। प्रमोद भगत ने कुल छह पदक जीते हैं जिनमें दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, अंकुर धामा और शीतल देवी ने तीन-तीन पदक पैरा एशियाड में जीते हैं। 2014 में अंकुर ने एथलेटिक्स में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। 2022 खेलों में पैरा तीरंदाज शीतल देवी दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उन्होंने इस दौरान एक रजत पदक भी जीता था। 
विज्ञापन

पैरा एशियाड में भारत का सफर
खेल (वर्ष) स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक स्थान
ग्वांगझोऊ 2010 01 04 09 14 15
इंचियोन 2014 03 14 16 33 15
जकार्ता 2018 15 24 33 72 09
हांगझोऊ 2022 29 31 51 111 05

पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने उतरेगा भारत
आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स 2026 में पूरे एशिया के पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय दल की नजरें इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की बढ़ती सफलता को आगे बढ़ाने पर होंगी।

Para Asiad 2026: India's history in Para Asian Games Aiming to surpass past performances know all details
प्रमोद और भाविना - फोटो : ANI
कौन होगा उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक? 
पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और भाविना पटेल जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। दोनों खिलाड़ी 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में तिरंगा लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने 2018 से 2023 के बीच एशियन पैरा गेम्स में दो पदक अपने नाम किए हैं। उनके खाते में एक रजत और एक कांस्य पदक है।

पैरा एशियाड से पहले क्यों हुआ विवाद
पैरा एशियाड से पहले विवाद ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। कुछ दिन पहले पैरा एशियाड के लिए जाने वाले भारतीय दल का विदाई समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ था। चयन प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप में कई पैरा निशानेबाजों ने आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जिन्होंने उन्हें प्रदर्शन बंद करने के लिए मनाने की काफी कोशिश की। निशानेबाजों ने हालांकि प्रदर्शन जारी रखा और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed