फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Boxing Championships Narender Berwal in quarterfinals Govind and Deepak also won

World Boxing Championships: नरेंद्र बेरवाल क्वार्टर फाइनल में, गोविंद और दीपक ने भी हासिल की जीत

Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 May 2023 12:48 AM IST
सार

पिछली विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले नरेंद्र (+92 भारवर्ग) ने ताजिकिस्तान के मोहम्मद अरोरिदिनोव को 4-1 से हरा दिया।

विज्ञापन
World Boxing Championships Narender Berwal in quarterfinals Govind and Deepak also won
नरेंद्र बेरवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल ने गुरुवार को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, गोविंद साहनी और दीपक कुमार ने भी जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पिछली विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले नरेंद्र (+92 भारवर्ग) ने ताजिकिस्तान के मोहम्मद अरोरिदिनोव को 4-1 से हरा दिया। 
विज्ञापन


नरेंद्र के दमदार पंचों का पहले राउंड में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज के पास कोई जवाब नहीं था। हिसार के नरेंद्र ने अगले दोनों राउंड में आक्रामक रणनीति अपनाते हुए मुकाबला जीत लिया। वह क्वार्टर फाइनल में क्यूबा के 2021 विश्व यूथ चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फर्नांडो अर्जोला के खिलाफ खेलेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले, पिछले साल के थाईलैंड ओपन के विजेता गोविंद (48 भारवर्ग) और 2019 एशियाई रजत पदक विजेता दीपक (51 भारवर्ग) ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। गोविंद ने ताजिकिस्तान के मेहरोन शैफीव को 5-0 से शिकस्त दी। वहीं, दीपक ने इक्वाडोर के लुईस डेलगाडो को सर्वसम्मति फैसले से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed