फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Athletics Championships Javelin Throw Neeraj Chopra Qualifies for final in first Throw

World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा के बाद मनु और किशोर भी फाइनल में पहुंचे, भारत जीत सकता है तीनों पदक

Fri, 25 Aug 2023 04:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 04:45 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल में जगह बना ली। नीरज के साथ डीपी मनु भी ग्रुप ए में हैं, जबकि ग्रुप बी में किशोर जेना एकमात्र भारतीय हैं।
 

विज्ञापन
World Athletics Championships Javelin Throw Neeraj Chopra Qualifies for final in first Throw
भारत के तीनों एथलीट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल में जगह बना ली। नीरज के साथ डीपी मनु और किशोर जेना भी फाइनल में पहुंच गए हैं। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 85 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंकने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए कम से कम 85.50 मीटर की दूरी हासिल करना जरूरी है और नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर की दूरी हासिल की। 
विज्ञापन


नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जीना ने भी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। तीन प्रयास में मनु का सबसे बेहतर स्कोर 81.31 मीटर रहा, जो उन्होंने दूसरे प्रयास में हासिल किया। पहले प्रयास में उन्होंने 78.10 और तीसरे प्रयास में 72.40 की दूरी हासिल की। पहले छठे स्थान पर रहे। वहीं, किशोर जीना ने 8.55 मीटर दूर भाला फेंका और नौवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब भारत के पास तीनों पदक जीतने का मौका है। अगर ये तीनों खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो पहली बार भारत जैवलिन थ्रो में विश्व चैंपियनशिप में तीनों पदक जीत सकता है।
विज्ञापन

 


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए कम से कम 83 मीटर दूर भाला फेंकना जरूरी है या ग्रुप में टॉप एथलीट में रहना जरूरी है। नीरज ने पहले ही प्रयास में 83 मीटर से ज्यादा दूरी हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। नीरज के अलावा कोई भी एथलीट पहले प्रयास में 83 मीटर की दूरी नहीं हासिल कर सका। 
 

नीरज का सीजन में सबसे बेहतरीन स्कोर
इस सीजन में यह नीरज चोपड़ा का सबसे बेहतर स्कोर है। चोट से वापसी करने के बाद लुसाने डायमंड लीग में वह लय में नहीं दिख रहे थे, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह अपने पहले ही थ्रो में शानदार दूरी हासिल करने में सफल रहे। एक ही थ्रो के दम पर उन्होंने चैंपियनशिप के फाइनल और ओलंपिक में जगह बना ली है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में कुल 27 एथलीट शामिल हुए। इनमें से 12 एथलीट ने फाइनल में जगह बनाई। नीरज चोपड़ा फाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाले पहले एथलीट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed