{"_id":"62ded574f911e43be41b7a6e","slug":"world-athletics-championship-tobi-amusan-made-100-m-hurdles-record-won-gold-armand-made-record-in-pole-vault","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Athletics Championship: तोबी ने 100 मीटर हर्डल्स तो आर्मंड ने पोल वोल्ट में बनाया रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Athletics Championship: तोबी ने 100 मीटर हर्डल्स तो आर्मंड ने पोल वोल्ट में बनाया रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण
Mon, 25 Jul 2022 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, युगेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, युगेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:10 PM IST
सार
महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ का स्वर्ण पदक अमेरिका ने जीता। 400 मीटर बाधा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वालीं सिडनी मैक्लॉगलिन के नेतृत्व में अमेरिका ने विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 33वां पदक जीता है।
विज्ञापन
तोबी और आर्मंड डुप्लांटिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंतिम दिन रविवार को नाईजीरिया की तोबी अमुसान ने 100 मीटर बाधा दौड़ में नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने भी नया विश्व कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
25 वर्षीय अमुसान ने फाइनल में 12.06 सेकंड का समय निकाला था लेकिन हवा के बहाव की वजह से इसे रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया। रिकॉर्ड में उनका सेमीफाइनल का 12.12 सेकंड का समय दर्ज किया गया। इससे पहले तोबी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12.42 सेकंड था।
अमुसान पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थीं। अमुसान ने अमेरिका की केंद्रा हैरिसन का 2016 में बनाया 12.20 सेकंड का विश्व कीर्तिमान को तोड़ा। 100 मीटर बाधा दौड़ में जमैका की ब्रिटनी एंडरसन (12.23 सेकंड) ने रजत और अमेरिका की जैस्मीन (12.31) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
पोल वोल्टर डुप्लांटिस ने पांचवीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
स्वीडन के अर्मांड डुप्लांटिस ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़कर पोल वोल्ट का स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में डुप्लांटिस ने 6.21 मीटर ऊंचाई के साथ नया विश्व कीर्तिमान बनाया। इतना ही नहीं डुप्लांटिस ने पांचवीं बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
इससे पहले ओलंपिक चैंपियन डुप्लांटिस ने इस साल मार्च में बेलग्रेड में 6.20 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी छह मीटर के नीचे ही रहे। अमेरिका के क्रिस नील्सन ने रजत और फिलीपींस के एर्नेस्ट ओबीना ने कांस्य पदक जीता। दोनों ने 5.94 मीटर की ऊंचाई तय की।
2020 में तोड़ा था सर्जेई बुबका का रिकॉर्ड
डुप्लांटिस ने 2020 में डायमंड लीग के दौरान 6.15 मीटर के साथ 1994 में महान पोल वोल्टर सर्जेई बुबका द्वारा 1994 में बनाया विश्व रिकॉर्ड (6.14 मीटर) को तोड़ा था। 22 वर्षीय डुप्लांटिस पोल वोल्ट में 48 बार छह मीटर की ऊंचाई पार कर चुके हैं।
सिडनी के नेतृत्व में अमेरिका ने 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले में रिकॉर्ड 33वां पदक जीता
महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ का स्वर्ण पदक अमेरिका ने जीता। 400 मीटर बाधा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वालीं सिडनी मैक्लॉगलिन के नेतृत्व में अमेरिका ने विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 33वां पदक जीता है। अमेरिका की टीम में तलिता डिग्स, एबी स्टीनर और ब्रिटन बिल्सन भी शामिल थीं। रिले में अमेरिका ने 3 मिनट 17.79 सेकंड समय के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया। वहीं, जमैका ने रजत और ब्रिटेन ने कांस्य पदक जीता।
13 स्वर्ण के साथ अमेरिका पहले और एक रजत लेकर भारत 33वें स्थान पर रहा
रविवार को संपन्न हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 13 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीतकर अमेरिका पहले स्थान पर रहा। वहीं भारत ने इस चैंपियनशिप में एकमात्र रजत पदक जीता। भारत पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा। वहीं, 4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक लेकर इथोपिया दूसरे तथा दो स्वर्ण, 7 रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जमैका तीसरे नंबर पर रहा।