फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Women won gold at the age of 101, foreign media said, 'wonder of Chandigarh'

101 की उम्र में महिला ने जीता गोल्ड, विदेशी मीडिया ने कहा 'चंड़ीगढ़ का आश्चर्य'

Mon, 24 Apr 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Mon, 24 Apr 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Women won gold at the age of 101, foreign media said, 'wonder of Chandigarh'
न्यूजीलैंड में 101 साल की भारतीय महिला धवाक ने 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत कर न केवल भारत का नाम रोशन किया है बल्कि 101 साल की उम्र में दौड़कर साहस का परिचय भी दिया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था। जिसमें चंडीगढ़ की मन कौर ने 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। कौर ने यह एक मिनट में  14 सेकैंड में पूरी कर ली थी। ये भी पढ़े - शारीरिक रूप से अक्षम इस महिला के जज्बे को कीजिए सलाम
विज्ञापन


जो उसेन बोल्ट के 64.42 सेकैंड के रिकॉर्ड से थोड़ा कम है। उसेन बोल्ट ने 2009 में 100 मीटर की रेस में यह रिकॉर्ड कायम किया था। यह कौर के जीवन का 17वां गोल्ड मेडल है। इस प्रतियोगिता में करीब 25, 000 प्रतिभागी शामिल थे, और मन कौर 100 या उससे ज्यादा उम्र वाली अकेली धावक थी। कौर की जीत के बाद  ने न्यूजीलैंड की मीडिया उन्हें 'चंड़ीगढ़ का आश्चर्य' बताया। वहीं जीत के बाद मन कौर ने पंजाबी भाषा में कहा कि मैंने इस दौड़ का आनंद लिया और मैं बहुत खुश हूं। ये भी पढ़े - उसेन बोल्ट को एक फुटबॉलर ने दी रेस की चुनौती...
विज्ञापन

 
उन्होनें आगे कहा कि मैं फिर से दौड़ना चाहूंगी। मैं कभी नहीं रुकुंगी। आपको बता दें कौर ने 8 साल पहले यानि 93 साल पहले ऐथलेटिक्स में भागीदारी शुरू की थी। इससे पहले उनका खेल के प्रति कोई अनुभव नहीं था। मन कौर का कहना है कि वह अपनी मेडलों की संख्या 20 तक रहना चाहती हैं। उन्होनें बताया कि वह ऑकलैंड में 200 मीटर दौड़, 400 ग्राम भाला फेंक और 2 किलो गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed