फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Women's Hockey World Cup: India vs New Zealand Preview head to head, will get direct entry in the quarter-finals if Team India win

Women's Hockey World Cup: न्यूजीलैंड को हराने उतरेगी टीम इंडिया, जीते तो क्वार्टर फाइनल में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

Thu, 07 Jul 2022 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलविन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटेलविन (नीदरलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Jul 2022 09:24 AM IST
सार

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार 16 टीम को चार-चार टीम के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच क्रॉसओवर होगा।

विज्ञापन
Women's Hockey World Cup: India vs New Zealand Preview head to head, will get direct entry in the quarter-finals if Team India win
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला हॉकी विश्व कप में अभी तक उम्मीद के मुताबिक भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम को एफआईएच विश्व कप में सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना है तो बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतिम पूल बी मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।  
विज्ञापन

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले दो मैचों में इंग्लैंड और चीन से 1-1 से ड्रॉ खेला। सविता की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी दो अंक के साथ पूल बी में तीसरे स्थान पर है। चीन और न्यूजीलैंड उससे ऊपर हैं। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इंग्लैंड को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड पर सीधे जीत हासिल कर शीर्ष पर रहना चाहेगी टीम 
टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार 16 टीम को चार-चार टीम के चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच क्रॉसओवर होगा।
विज्ञापन

क्रॉसओवर में पूल ए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल डी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम की भिड़ंत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी।

इसी तरह पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना पूल सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं पूल बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगी। इन चारों मुकाबले के विजेता क्वार्टर फाइनल में में जगह बनाएंगे।

रैंकिंग में न्यूजीलैंड से एक स्थान पीछे है भारत 
पूल बी में शीर्ष पर रहने के लिए भारत को न्यूजीलैंड को हराना होगा और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ चीन की टीम जीत दर्ज नहीं कर पाए। रैंकिंग पर नजर डालें तो दोनों टीम के बीच अधिक अंतर नजर नहीं आता। न्यूजीलैंड दुनिया की आठवीं जबकि भारत नौवें नंबर की टीम है।

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम हालांकि आत्मविश्वास से भरी होगी। बृहस्पतिवार को इन दोनों टीम से पहले चीन और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा, जिससे इन्हें पता रहेगा कि सीधे क्वालिफाई करने के लिए क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed