{"_id":"64b2a041ac3cf02ffb081f4a","slug":"wimbledon-women-singles-final-marketa-vondrousova-vs-ons-jabeur-wimbledon-score-updates-in-hindi-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2023 Final: गैर वरीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने पहली बार विंबलडन जीता, फाइनल में ओंस जेब्यूर को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2023 Final: गैर वरीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने पहली बार विंबलडन जीता, फाइनल में ओंस जेब्यूर को हराया
Sat, 15 Jul 2023 08:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 15 Jul 2023 08:36 PM IST
सार
Wimbledon Women Singles Final: वोंड्रोसोवा विंबलडन जीतने वाली चेक गणराज्य की तीसरी खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले 1998 में जाना नोवोत्ना जीती थीं। उनके बाद पेत्रा क्वितोवा ने 2011 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विंबलडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंबलडन ओपन में महिला एकल के फाइनल में चेक गणराज्य की 24 वर्षीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने पहली बार विंबलडन ओपन अपने नाम किया। किसी भी ग्रैंड स्लैम में यह उनकी पहली खिताबी जीत है। वोंड्रोसोवा ने जेब्यूर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। वोंड्रोसोवा विंबलडन जीतने वाली चेक गणराज्य की तीसरी खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले 1998 में जाना नोवोत्ना जीती थीं। उनके बाद पेत्रा क्वितोवा ने 2011 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।
वोंड्रोसोवा ने पहले सेट को 6-4 से जीतकर मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले सेट में ओंस जेब्यूर एक समय 3-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन वोंड्रोसोवा ने वापसी की और सेट में 5-4 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके बाद उन्होंने जेब्यूर को कोई मौका नहीं दिया और सेट को 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी जेब्यूर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी एक बार फिर देखे को मिली। इसका फायदा वोंड्रोसोवा ने उठाया और सेट को 6-4 से जीत लिया।

The crowning moment 🏆#Wimbledon pic.twitter.com/bSF4TXJIYx
विज्ञापन विज्ञापन— Wimbledon (@Wimbledon) July 15, 2023
वोंड्रोसोवा फाइनल खेलने वाली पहली महिला गैर-वरीय खिलाड़ी
वोंड्रोसोवा विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मौके को यादगार बनाया और शानदार जीत हासिल की। वोंड्रोसोवा ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को हराया था। दूसरी ओर, ओंस जेब्यूर लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में उतरीं, लेकिन उन्हें एक बार फिर निराशा हाथ लगी।

Sharing the moment with those closest to you 🥰️#Wimbledon pic.twitter.com/4lQAsxay2I
— Wimbledon (@Wimbledon) July 15, 2023
जेब्यूर लगातार दूसरे साल विंबलडन फाइनल में हारीं
वोंड्रोसोवा की बात करें तो वह दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेलीं। इससे पहले 2019 में उन्हें फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वह ऑस्ट्रेलिया और यूएस ओपन में चौथे राउंड तक ही पहुंच पाई हैं। दूसरी ओर, ओंस जेब्यूर तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में उतरीं। उन्हें 2022 में विंबलडन और यूएस ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर से जेब्यूर को हार का सामना करना पड़ा।