फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon bans Russian and Belarusian players from 2022 tournament

विंबलडन: टूर्नामेंट से बाहर होंगे रूसी और बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी, रूस के यूक्रेन पर हमले के विरोध में लिया गया फैसला

Wed, 20 Apr 2022 09:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Apr 2022 09:00 PM IST
सार

पुरुषों में विश्व नंबर दो मेदवेदेव और विश्व नंबर आठ रुबलेव विंबलडन नहीं खेल पाएंगे। वहीं, महिलाओं में विश्व नंबर चार सबालेंका प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलेंगी।

विज्ञापन
Wimbledon bans Russian and Belarusian players from 2022 tournament
साबालेंका और मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरुषों में विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव, विश्व नंबर आठ आंद्रे रुबलेव और बेलारूस की विश्व नंबर चार आर्यन सबालेंका दुनिया के प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन में नहीं खेल पाएंगे। रूस के यूक्रेन पर हमले के विरोध में विंबलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने 27 जून से 10 जुलाई के बीच होने वाले इस ग्रैंड स्लैम से रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया है। ब्रिटिश मीडिया का दावा है कि आयोजक ने फैसला ले लिया है और वे इसकी घोषणा करने जा रहे हैं। मेदवेदेव तीन सप्ताह के लिए इस वर्ष नोवाक जोकोविच को रिप्लेस कर दुनिया के नंबर एक भी बने हैं।
विज्ञापन

मेदवेदेव, सबालेंका थे विंबलडन जीतने के दावेदार
सबालेंका बीते वर्ष इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, जबकि मेदवेदेव ने चौथे दौर में जगह बनाई थी। मेदवेदेव और सबालेंका को इस वर्ष विंबलडन जीतने का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को टेनिस टूर्नामेंटों में उनके देश के झंडे के बिना खेलने की अनुमति दे रखी गई है, लेकिन आयोजकों ने इस माह की शुरुआत में साफ कर दिया था कि वे इन देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले कम होने की बजाय इनके लगातार बढ़ने पर विंबलडन ने आखिरकार इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करने का कदम उठा लिया। इसके लिए उसने ब्रिटिश खेल मंत्री नाइजल हडल्टस्टन से भी बात की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के शीर्ष 40 में आठ रुसी खिलाड़ी
इस कदम से सिर्फ मेदवेदेव और सबालेंका ही प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि रूस की विश्व नंबर 15 एनेस्तासिया पाव्ल्यूशेंकोवा (महिला), जो युद्ध को बंद करने की भी मांग कर चुकी है, के अलावा विश्व नंबर 18 विक्टोरिया अजारेंका (महिला), विश्व नंबर आठ आंद्रे रुबलेव (पुरुष), नंबर 26 कारेन खाचानोव (पुरुष) भी नहीं खेल पाएंगे। इस वक्त रुस के शीर्ष 40 में आठ खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि अगले माह पेरिस में शुरु होने वाले फ्रेंच ओपन में रूसी और बेलारूसी खिलाड़ी खेलेंगे।

टेनिस की हर संस्था लगा चुकी है रूस पर प्रतिबंध
इससे पहले रूस को डेविस कप और बिली जीन किंग कप के अपने टीम खिताब की रक्षा करने से रोका जा चुका है। बेलारूस ने रूस के यूक्रेन के खिलाफ मिलेट्री आपरेशन को समर्थन दे रखा है। बिली जीन किंग कप में यूक्रेन की कप्तान ओल्गा सवाचुक ने बीते सप्ताह अमेरिका के खिलाफ खेलने के दौरान कहा था कि सभी रूसी खिलाड़ियों को टूर्नामेंटों में खेलने से रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन

यूक्रेन के पूर्व विश्व नंबर 13 अलेक्जेंडर डोलगोपोलोव ने दुनिया के सामने एक उदाहरण रखने वाला कदम उठाने के लिए विंबलडन का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि रूस को पूरी तरह से अलग-थलग कर देना चाहिए। महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्लूटीए) और पुरुष टेनिस एसोसिएशन (एटीपी) ने मास्को में अक्तूबर में होने वाली कंबाइंड इवेंट को भी निलंबित कर दी थी।

कई खेलों में रूस पर लग चुका है प्रतिबंध
अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) भी रूस में अपनी इवेंट रद्द कर चुकी है। टेनिस के अलावा फुटबॉल, रग्बी, फार्मूला-1, साइकिलिंग, रोइंग टूर्नामेंटों में खेलने पर रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लग चुका है। विश्व ताईक्वांडो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मानद ब्लैक बेल्ट छीन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed