{"_id":"668e8956c8c8ffe4700d0420","slug":"wimbledon-2024-alex-de-minaur-ruled-out-due-to-injury-novak-djokovic-reaches-semi-finals-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2024: एलेक्स डि मिनोर चोट की वजह से हुए बाहर, नोवाक जोकोविच को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2024: एलेक्स डि मिनोर चोट की वजह से हुए बाहर, नोवाक जोकोविच को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचे
Wed, 10 Jul 2024 06:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
फाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच का सामना शुक्रवार को टेलर फ्रिट्ज और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : Wimbledon
विस्तार
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बुधवार को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गए। हिप इंजरी के कारण एलेक्स डि मिनोर ने अपना नाम वापस ले लिया था, जिसका फायदा जोकोविच को मिला।
ऑस्ट्रेलिया के नौवें वरीय डि मनोर ने सेंटर कोर्ट पर जोकोविच के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले से घंटों पहले टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। डि मिनोर ने कहा, "बेशक यह वह घोषणा नहीं है जो मैं करना चाहता था। मैं टूट चुका हूं।"
उन्होंने बताया कि सोमवार को चौथे दौर में आर्थर फिल्स पर 6-2, 6-4, 4-6, 6-3 की जीत के दौरान उन्होंने ‘क्रैक’ की आवाज सुनी थी। जब वह मैच समाप्त हुआ तो डि मिनोर सावधानी से नेट की ओर गए लेकिन बाद में मीडिया से बात करते समय उन्होंने स्थिति की गंभीरता को कम करके आंका।
विज्ञापन
इस वॉकओवर से जोकोविच ने 13वीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस तरह से उन्होंने पुरुष एकल में रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की। दूसरे वरीयता प्राप्त जोकोविच ने पुरुष एकल में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताबों में से सात विंबलडन में जीते हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच का सामना शुक्रवार को टेलर फ्रिट्ज और लोरेंजो मुसेटी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।