फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon 2023 Quarter Final Scenario Know List of Players Participate in Round of 16

Wimbledon 2023: रोमांचक हुई क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की दौड़, सिंगल्स के राउंड ऑफ-16 में भिड़ेंगे ये खिलाड़ी

Sun, 09 Jul 2023 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

स्पेन के वर्ल्ड नंबर वन अल्काराज ने तीसरे राउंड के अपने मैच में 25वीं वरीयता प्राप्त चीली के अपने विपक्षी खिलाड़ी को 6-3, 6-7, 6-3, 7-5 से हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अल्काराज बोरिस बेकर और ब्योर्न बर्ग के बाद ओपन एरा में इस टाइटल को जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Wimbledon 2023 Quarter Final Scenario Know List of Players Participate in Round of 16
बाएं से- अल्काराज, स्वियातेक, सबालेंका और जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विंबलडन जीतने की जंग दिलचस्प होती जा रही है। जहां टूर्नामेंट में कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिले, वहीं नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज जैसे स्टार एक के बाद एक तीन मैच जीतकर राउंड ऑफ-16 में पहुंच चुके हैं। पुरुष हो या महिला सिंगल्स, अब आगे बढ़ने की दौड़ मुश्किल हो चली है। आज से राउंड ऑफ-16 राउंड की शुरुआत होगी। इस राउंड में कुछ बेहद दिलचस्प मैच भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन

स्पेन के वर्ल्ड नंबर वन अल्काराज ने तीसरे राउंड के अपने मैच में 25वीं वरीयता प्राप्त चीली के अपने विपक्षी खिलाड़ी को 6-3, 6-7, 6-3, 7-5 से हराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अल्काराज बोरिस बेकर और ब्योर्न बर्ग के बाद ओपन एरा में इस टाइटल को जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं, जोकोविच ने स्टेन वावरिंका को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 7-6 से हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों में तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने अपने दोस्त मार्टोन फुक्सोविक्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पहला सेट 4-6 से गंवाने के बाद मेदवेदेव ने वापसी करते हुए बाकी तीन सेट 6-3, 6-4, 6-4 से अपने नाम किया। वहीं, ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने अनुभवी एंडी मरे को हरा दिया था। अब इन्हीं खिलाड़ियों के बीच राउंड ऑफ-16 के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पुरुषों का राउंड ऑफ-16 (सिंगल्स)
  • आर सैफ्यूलिन vs डेनिस शापालोव
  • आंद्रे रुबलेव vs एलेक्जेंड ब्यूबिक
  • यानिक सिनर vs डेनियल एलाही गलान
  • ह्यूबर्ट हुर्काज vs नोवाक जोकोविच
  • कार्लोस अल्काराज vs मातिया बैरेतिनी
  • क्रिस्टोफर यूबैंक्स vs स्टेफानोस सितसिपास
  • दानिल मेदवेदेव vs जिरी लेहेका
  • होल्गर रूने vs टियाफो-दिमित्रोव मैच का विजेता

वहीं, महिलाओं में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने सर्बिया की क्वालिफायर नतालिया स्टेवानोविच को 6-3, 7-5 से हराकर राउंड ऑफ-16 में एंट्री ली। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की अरीना सबालेंका ने रूस की एना ब्लिंकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 

महिलाओं का राउंड ऑफ-16 (सिंगल्स)
  • मारेका वोंद्रूसोवा vs मैरी बोजकोवा
  • जेसिका पेगुला vs लेसिया सुरेंको
  • इगा स्वियातेक vs बेलिंडा बेनचिच
  • विक्टोरिया अजारेंका vs एलिना स्वितोलिना
  • बीट्रिज हदाद माया vs एलिना रायबाकिना
  • मैडिसन कीज vs पोतापोवे-एंद्रीवा मैच की विजेता
  • ओंस जबेउर vs पेत्रा क्वितोवा
  • एकाटेरिना एलेक्जेंड्रोव vs अरीना सबालेंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed