फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon 2023: Carlos Alcaraz, not Novak Djokovic will be top seed, Iga Swiatek will be number one in womens

Wimbledon 2023: जोकोविच नहीं, अल्काराज होंगे विंबलडन में शीर्ष वरीय, स्वियातेक महिलाओं में होंगी नंबर-वन

Thu, 29 Jun 2023 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Jun 2023 02:09 PM IST
सार

11 जून को पेरिस में फ्रेंच ओपन के रूप में रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच उसके बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेले हैं, जबकि अल्काराज हाल ही में क्वींस क्लब टूर्नामेंट जीतकर विश्व नंबर एक बन बैठे।

विज्ञापन
Wimbledon 2023: Carlos Alcaraz, not Novak Djokovic will be top seed, Iga Swiatek will be number one in womens
विंबलडन 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंबलडन में इस बार 23 बार के ग्रैंड स्लैम और गत विजेता विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच नहीं बल्कि स्पेन के 20 वर्षीय कार्लोस अल्काराज शीर्ष वरीय होंगे। जोकोविच को दूसरी वरीयता प्रदान की गई है। विंबलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब ने इस बार पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग को वरीयता दी है, जिसके अनुसार विश्व नंबर एक अल्काराज और महिलाओं में चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता 22 वर्षीय पोलैंड की इगा स्वियातेक को शीर्ष वरीयता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व नंबर एक बने हैं अल्काराज
11 जून को पेरिस में फ्रेंच ओपन के रूप में रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच उसके बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेले हैं, जबकि अल्काराज हाल ही में क्वींस क्लब टूर्नामेंट जीतकर विश्व नंबर एक बन बैठे। उन्होंने सोमवार को नंबर एक की गद्दी से जोकोविच को उतार दिया।

जोकोविच नंबर दो स्थान पर खिसक गए। विंबलडन में पिछली बार रूसी और बेलारूसी खिलाडिय़ों को प्रतिबंधित करने के चलते एटीपी और डब्ल्यूटीए ने रैंकिंग अंक नहीं दिए थे, जिसका गत विजेता जोकोविच को फायदा नहीं मिल पाया था। जोकोविच पिछले चार बार से विंबलडन जीतते आ रहे हैं। वह यह खिताब सात बार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Wimbledon 2023: Carlos Alcaraz, not Novak Djokovic will be top seed, Iga Swiatek will be number one in womens
विंबलडन 2023 - फोटो : अमर उजाला
मेदवेदेव, सबालेंका इस बार खेलेंगे
आयोजकों ने इस बार रूसी और बेलारूसी खिलाडिय़ों को खेलने की अनुमति प्रदान की है, जिसके चलते रूस के दानिल मेदवेदेव को नंबर तीन और महिला वर्ग में बेलारूसी की आर्यना सबालेंका को तीसरी वरीयता प्रदान की गई है। एकल मुकाबलों का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट सोमवार यानि तीन जुलाई से शुरू हो रहा है।

दो बार के विजेता और विश्व नंबर 39 इंग्लैंड के एंडी मरे को कोई वरीयता नहीं दी गई है। 2002 से 2019 तक ऑल इंग्लैंड क्लब विंबलडन और ग्रास कोर्ट टूर्नामेंटों में दिखाए गए प्रदर्शन के हिसाब से रैंकिंग प्रदान करता था, लेकिन उसके बाद से उसने एटीपी और डब्ल्यूटीए रैंकिंग को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी। महिलाओं में गत विजेता कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना नंबर तीन वरीय होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed