{"_id":"62c2ff562fdcc74961147e1d","slug":"wimbledon-2022-rafael-nadal-special-message-to-roger-federer-ahead-of-prequarterfinal-clash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2022: विंबलडन में साथ दिखे टेनिस के दो दिग्गज, राफेल नडाल ने रोजर फेडरर को दिया स्पेशल मैसेज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2022: विंबलडन में साथ दिखे टेनिस के दो दिग्गज, राफेल नडाल ने रोजर फेडरर को दिया स्पेशल मैसेज
Mon, 04 Jul 2022 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:25 PM IST
सार
फेडरर और नडाल ने एक-दूसरे से मुलाकात भी की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। नडाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले फेडरर को स्पेशल मैसेज भी दिया है।
विज्ञापन
रोजर फेडरर और राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विंबलडन 2022 में फिलहाल नॉकआउट राउंड खेला जा रहा है। इससे पहले रविवार को विंबलडन के सेंटर कोर्ट के 100 साल पूरे होने पर कई दिग्गजों को बुलाया गया था। इसमें सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन जीतने वाले रोजर फेडरर भी शामिल हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले राफेल नडाल भी सेंटर कोर्ट के कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
इस कार्यक्रम के बाद दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे से मुलाकात भी की। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। नडाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले फेडरर को स्पेशल मैसेज भी दिया है। नडाल विंबलडन में तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले 2019 में पिछली बार खेला था। टेनिस कोर्ट पर नडाल और फेडरर की लड़ाई को 'फेडल' (FEDAL) भी कहते हैं।
Rafael Nadal yesterday: "I personally miss Federer in the tennis tour, and tennis of course miss him."
— Aratrick (@crlmaratrick) July 3, 2022
Roger Federer today:#Wimbledon #RafaelNadal #RogerFederer https://t.co/4vNu0sbPLh
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दोनों के बीच 2008 में विंबलडन में एक शानदार मैच खेला गया था। तब ऑल इंग्लैंड क्लब में नडाल ने फाइनल में फेडरर को पांच सेट के मुकाबले में हराया था और पहला विंबलडन खिताब जीता था। फेडरर के साथ दोस्ती को लेकर नडाल ने कहा- मुझे लगता है कि मैंने उस सवाल का जवाब दिया, लेकिन मैं इसे फिर से कहूंगा रोजर के साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। वह शायद मेरे सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।
नडाल ने कहा- हमने कोर्ट पर जो कुछ भी साझा किया, उन भावनाओं को और कई चीजों का वर्णन करना मुश्किल है। निश्चित रूप से मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें टेनिस टूर पर मिस करता हूं। टेनिस, टूर्नामेंट्स, फैन्स, हर कोई फेडरर को मिस करता है। हम सिर्फ विंबलडन के बारे में एक कहानी नहीं बना सकते। मुझे लगता है कि रोजर फेडरर हर एक टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण होते हैं। सिर्फ विंबलडन ही नहीं। वह टेनिस के हर एक इवेंट में मिस किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।