फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Weightlifting Prime Minister Narendra Modi ask condition of injured Sanket Sargar he will go to America for re

Weightlifting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना चोटिल संकेत सरगर का हाल, रिकवरी के लिए जाएंगे अमेरिका

Mon, 15 Aug 2022 08:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेमंत रस्तोगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेमंत रस्तोगी Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Aug 2022 08:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संकेत अभी पीएम आवास से बाहर आए ही थे कि उन्हें साई से सूचना मिली की वह अपनी कोहनी की रिकवरी के लिए अमेरिका जा रहे हैं, जहां उनका इलाज डॉ. आरोन हार्शिग करेंगे।

विज्ञापन
Weightlifting Prime Minister Narendra Modi ask condition of injured Sanket Sargar he will go to America for re
संकेत सरगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम में वजन उठाने के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए भारोत्तोलक संकेत सर्गर के आश्चर्य की उस वक्त कोई सीमा नहीं रही, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पास आकर उनकी चोट का हाल लिया। संकेत कहते हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि पीएम ने जब उनसे कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वह अधिकारियों को आदेश देंगे कि तब तक उनका ख्याल रखा जाए, जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संकेत अभी पीएम आवास से बाहर आए ही थे कि उन्हें साई से सूचना मिली की वह अपनी कोहनी की रिकवरी के लिए अमेरिका जा रहे हैं, जहां उनका इलाज डॉ. आरोन हार्शिग करेंगे, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक से पहले मीराबाई चानू को ठीक किया था।
विज्ञापन


पीएम ने कहा- जब तक ठीक नहीं हो जाते तब तक खेल नहीं शुरू करना
संकेत के मुताबिक पीएम ने उनसे पूछा कि सर्जरी के बाद उन्हें और क्या परेशानियां आ रही हैं। संकेत कहते हैं कि उन्हें पीएम की सबसे अच्छी बात यह लगी, जब उन्होंने उनसे कहा कि जब तक वह पूरी ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक खेल को शुरू नहीं करें। पूरी तरह रिकवरी होने के बाद ही खेल आरंभ करें। वह हैरान थे कि प्रधानमंत्री होकर भी वह उनकी छोटी से छोटी बात का ख्याल रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकेत 25 अगस्त को जाएंगे अमेरिका
संकेत का बीते सप्ताह ही जाने माने कोहनी चोट विशेषज्ञ डॉ. अली नूरानी ने ऑपरेशन किया। साई ने 30 लाख रुपये उनके ऑपरेशन के लिए आनन-फानन में जारी किए थे। वह लंदन में उनके अस्पताल में तीन दिन दाखिल रहे। रविवार को मुंबई में डॉ. अली ने मुंबई के एक अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनके टांके खुलवाए। उनकी रिकवरी पूरी तरह ठीक हो। 

इसके लिए उन्हें 25 अगस्त को तीन सप्ताह के लिए सेंट लुई (अमेरिका) डॉ. आरोन हार्शिग के पास भेजा जा रहा है। उनके साथ सात अन्य वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, झिल्ली डालबेहरा, बिंदिया रानी, जेरमी लालरिनुनगा, अचिंता शेउली, आरवी राहुल, गुरदीप सिंह कोच विजय शर्मा के साथ जा रहे हैं।


संकेत की कोहनी का आपरेशन डॉ. अली से कराने की सलाह फीजियो हीथ मैथ्यूज और डॉ. आरोन हार्शिग ने ही दी थी। डॉ. हार्शिग ने भारोत्तोलन संघ, साई को भरोसा दिलाया है कि वह संकेत की कोहनी को पहले जैसी हालत में लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed