फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   viswanathan anand to meet michael adams after rest day

आनंद की भिड़ंत एडम्स से होगी

Wed, 13 Feb 2013 10:51 PM IST
बदेन-बदेन/एजेंसी
बदेन-बदेन/एजेंसी Updated Wed, 13 Feb 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
viswanathan anand to meet michael adams after rest day

भारत के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद यहां चल रहे ग्रेंके चेस क्लासिक के दूसरे हाफ में इंग्लैंड के माइकल एडम्स के खिलाफ बाजी खेलेंगे। एक दिन के विश्राम के बाद उतर रहे आनंद ने पिछली पांच बाजियों में एक जीती है जबकि चार ड्रा खेली हैं। जर्मनी के डेनियल फ्रीदमैन के खिलाफ आनंद ने जीत का मौका गंवा दिया था।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में अभी पांच बाजियां बाकी है और आनंद के पास शीर्ष पर चले रहे इटालियन खिलाड़ी फाबियानो कारुआना को पीछे छोड़ने का मौका है। कारुआना के 3.5 अंक है जबकि दूसरे स्थान पर कायम आनंद उनसे सिर्फ आधा अंक पीछे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले आनंद ने ग्रेंके शतरंज क्लासिक के पांचवें दौर में जर्मनी के ग्रैंडमास्टर अर्काडिच नइडिश को हराकर संयुक्त दूसरे स्थान पर कब्जा किया था। पिछली चार बाजियां ड्रॉ खेलने के बाद आनंद अच्छी फार्म में थे। पहली जीत से अब उनके पांच में से तीन अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली के फेबियानो कारूआना, जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन से ड्रॉ खेलकर शीर्ष पर कायम हैं। इंग्लैंड के माइकल एडम्स ने स्थानीय खिलाड़ी जार्ज मेयर से ड्रा खेला। कैटेगरी-19 के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट के अभी पांच राउंड बाकी है। कारूआना के साढ़े तीन अंक है जबकि आनंद उनसे आधार अंक पीछे हैं। नेइडिश और फ्रिडमैन ढाई अंक लेकर संयुक्त तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed