{"_id":"9e895cde-742b-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"viswanathan-anand-slips-to-draw-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद को चौथी बाजी में भी नहीं मिला जीत का 'आनंद'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद को चौथी बाजी में भी नहीं मिला जीत का 'आनंद'
बदेन/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ग्रेंके शतरंज क्लासिक चैंपियनशिप में रविवार को चौथी बाजी में स्थानीय खिलाड़ी डेनियल फीडमैन के खिलाफ लाभ की स्थिति का फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें टूर्नामेंट में चौथी बार ड्रॉ से ही संतोष करना पडा।
विज्ञापन
आनंद अब चार बाजियों में दो अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय सुपर ग्रैंड मास्टर ने काले मोहरों से खेलते हुए शानदार शुरुआत की और जीत की तरफ अपने कदम मजबूती से बढाए। लेकिन 48वीं चाल में उनकी एक भूल ने फीडमैन को वापसी का मौका दे दिया और फिर 58वीं चाल में दोनों ने ड्रॉ पर सहमति जता दी।
विज्ञापन
छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस कैटगरी 18 टूर्नामेंट में इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त इटली के फेबियानो करआना तीन अंकों के साथ एकल शीर्ष पर हैं। अर्कादिज नैदित्श्च हमवतन जार्ज मीयर को हराकर ढाई अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
आनंद और फीडमैन दो-दो अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के माइकल एडम्स डेढ़ अंकों के साथ पांचवें और मीयर एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं। चौथे दौर की एक अन्य बाजी में करआना और एडम्स ने ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट में अभी छह बाजियां बाकी हैं। आनंद के पास अंतिम छह बाजियों में से चार बार सफेद मोहरें रहेंगी और उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।