{"_id":"08eb13dc-7694-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"viswanathan-anand-held-by-michael-adams-joint-second-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद मोहरे भी नहीं दिला सके आनंद को जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सफेद मोहरे भी नहीं दिला सके आनंद को जीत
बदेन/एजेंसी
Updated Thu, 14 Feb 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विश्वनाथन आनंद को ग्रेंके शतरंज क्लासिक चैंपियनशिप की छठी बाजी में इंग्लैंड के ग्रैंड मास्टर माइकल एडम्स के खिलाफ भी ड्रॉ के साथ ही संतोष करना पड़ा। इस चैंपियनशिप में अब तक खेली गई छह बाजियों में पांच ड्रॉ खेलने के बाद आनंद 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम हैं।
विज्ञापन
सफेद मोहरों से खेलने उतरे आनंद 41 बाजियों के बाद एडम्स से साथ ड्रॉ पर सहमत हो गए। आनंद के अलावा जर्मन ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने जर्मनी के डेनियल को हराया। छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस कैटगरी 19 टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में इटली के फेबियानो करआना ने भी जर्मनी के जार्ज मीयर के खिलाफ ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
करआना चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि डेनियल और एडम्स 2.5 अंकों के साथ सुंयक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। मीयर दो अंकों के साथ पांचवें और अंतिम स्थान पर हैं।
विज्ञापन