{"_id":"b507213c-7519-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"viswanathan-anand-beats-arkadij-naiditsch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेइडिश को हराकर आनंद दूसरे स्थान पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
नेइडिश को हराकर आनंद दूसरे स्थान पर
बाडेन बाडेन/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने ग्रेंके शतरंज क्लासिक के पांचवें दौर में जर्मनी के ग्रैंडमास्टर अर्काडिच नइडिश को हराकर संयुक्त दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। पिछली चार बाजियां ड्रा खेलने के बाद आनंद मंगलवार को अच्छी फार्म में थे। पहली जीत से अब उनके पांच में से तीन अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
इटली के फेबियानो कारूआना, जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन से ड्रा खेलकर शीर्ष पर कायम हैं। इंग्लैंड के माइकल एडम्स ने स्थानीय खिलाड़ी जार्ज मेयर से ड्रा खेला।
विज्ञापन
कैटेगरी-19 के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट के अभी पांच राउंड बाकी है। कारूआना के साढ़े तीन अंक है जबकि आनंद उनसे आधार अंक पीछे हैं। नेइडिश और फ्रिडमैन ढाई अंक लेकर संयुक्त तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन