फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   virendra sehwag wishes PM modi on his 66th birthday

"नजफगढ़ के नवाब" ने अनोखे अंदाज में दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई

Sat, 17 Sep 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
virendra sehwag wishes PM modi on his 66th birthday
वीरेद्र सहवाह-नरेंद्र मोदी(फाइव फोटो) - फोटो : file photo
नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग आजकल सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय है। वह अपने ट्वीट से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर चुके हैं। इसके अलावा वह लोगों को बेहद अनोखे अंदाज में बधाई देते हैं। आजकल उनके ट्विटर स्ट्रोक्स 22 गज की पिच पर खेले गए स्ट्रोक्स जितने प्रभावी हो गए हैं। इस बार सहवाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े खास अंदाज जन्मदिन पर बधाई दी है। सहवाग ने 17 सितंबर की शुरूआत होते ही प्रधानमंत्री को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। जिस अंदाज में सहवाग ने प्रधानमंत्री को बधाई दी ठीक उसी अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने भी सहवाग को शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन

 

virendra sehwag wishes PM modi on his 66th birthday
वीरेंद्र सहवाग का संदेश - फोटो : file photo
सहवाग ने अपने बधाई संदेश में लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी, 66 की उम्र में नाबाद। आप शतायु हों, इस शताब्दी को भारत की शताब्दी में तब्दील करें।"इस ट्वीट के साथ नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर टैग थी जिसमें भी एक संदेश लिखा था, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, आपका विनम्रता, टाइम मैनेजमेंट, भाषण शैली और उत्साह उम्र से परे और प्रेरक है। आपको अपने साथियों और देशवासियों से देश को सुपरपावर बनाने में पूरा सहयोग मिले और जिससे हम आगे बढ़ सकें। आप निरोग रहें और ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका वीरेंद्र सहवाग। 




इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सहवाग को शुभकामनाओं के लिए जवाब देते हुए कहा, "सहवाग जी, आप बेहद विनम्र  हैं। हम सभी को मिलकर इस सदी को भारत की सदी बनाना होगा और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाना होगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed