अनुष्का के सवाल पर भड़के कोहली, कहा 'मैं रिलेशनशिप काउंसलर नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से रिलेशन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि वह कोई रिलेशनशिप काउंसलर नहीं हैं। एक्सपर्ट से पूछिए।
यह पूरा वाकया मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ। कोहली लग्जरी घड़ी टिस्सोट का ब्रैंड एम्बेसडर बनाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान कोहली पत्रकारों से मुखातिब भी हुए जहां एक रिपोर्टर के सवाल पर कोहली भड़क गए।
हुआ यूं कि उनसे रिलेशनशिप और बॉलीवुड को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में कोहली ने रिपोर्टर को कड़े शब्दो में जवाब दिया।
सवालों का बेबाकी से जवाब दिया कोहली ने
रिलेशनशिप को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहा, "रिलेशनशिप किसके साथ? मैं रिलेशनशिप काउंसलर नहीं हूं। यह सवाल आपको एक्सपर्ट से पूछना चाहिए।"
इसके बाद कोहली से पूछा गया कि जिस घड़ी का आपको ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया है, इस घड़ी को आप सबसे पहले किसे गिफ्ट करना चाहेंगे? जवाब में कोहली ने कहा सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों को। उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को।
इससे पहले खबर आई थी कि कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए श्रीलंका दौरे के लिए अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन दौरे से ठीक पहले दोनों के अलग होने की खबरें आ गई। कोहली ने सोशल मीडिया हैंडलर इंस्टाग्राम में अनुष्का को अनफॉलो तक कर दिया। हालांकि दोनों आपसी अलगाव की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं।