{"_id":"576113684f1c1bb00911ba6f","slug":"virat-kohali-is-better-than-sachin-tendulkar-in-difficult-situations-says-imran-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मुश्किल हालात में सचिन से बेहतर विराट'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
'मुश्किल हालात में सचिन से बेहतर विराट'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने कहा है कि विराट कोहली चुनौती भरे हालात में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज हैं। 'द हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में इमरान ने कहा, "मैंने जिन खिलाडियों को देखा है, उनमें विराट कोहली सबसे संपूर्ण खिलाडियों में एक हैं। वो बहुमुखी प्रतिभा वाले हैं।"
इमरान खानके मुताबिक विराट के दोनों पैर चलते हैं और वो मैदान के हर कोने में शॉट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि विराट मुश्किल मौकों पर प्रदर्शन करते हैं जबकि ऐसे कुछ मौकों पर सचिन नाकाम हो जाते थे।

Trending Videos
'आने वाला वक्त विराट का है'
अपने इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा है कि एक वक्त था जब लारा और सचिन का दौर था, लोग उनकी बैटिंग की एक झलक पाने को तरसते थे और आज विराट कोहली का वक्त है।
टी20 विश्वकप के दौरान भी इमरान ने विराट कोहली की तारीफ की थी लेकिन उस समय उन्होंने कहा था कि विराट अच्छे तो हैं लेकिन अभी सचिन बनने में उन्हें टाइम लगेगा क्योंकि सचिन ने काफी लंबी क्रिकेट खेली है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट इतनी लंबी पारी खेल पाते हैं।