फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vinesh phogat said Our fight was not against government suspension of WFI is in the interest of the players

WFI: कुश्ती संघ के निलंबन पर विनेश ने कहा- हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं थी, खिलाड़ियों के हित में यह फैसला

Sun, 24 Dec 2023 01:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस साल जनवरी से लगातार खड़ी रहने वाली दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
Vinesh phogat said Our fight was not against government suspension of WFI is in the interest of the players
विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खेल मंत्रालय ने रविवार (24 दिसंबर) को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ को अनिश्चितकाल तक के लिए निलंबित कर दिया। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह 21 दिसंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया था। वहीं, बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया था। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के बढ़ते विरोध के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि, खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के कारण कुश्ती संघ को निलंबित किया गया।
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस साल जनवरी से लगातार खड़ी रहने वाली दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। विनेश ने कहा कि खिलाड़ियों की लड़ाई कभी सरकार के खिलाफ नहीं थी। हमारी लड़ाई बस इतनी सी थी कि जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। महिला खिलाड़ियों के साथ गलत करने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई थी।
विज्ञापन


हम राजनीति नहीं कर रहे: विनेश
विनेश ने एक टीवी चैनल से कहा, ''सरकार का यह फैसला खिलाड़ियों के हित में है। कोई सही शख्स कुश्ती संघ का अध्यक्ष बने। किसी महिला को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इससे हमें सुकून मिलेगा। हमें यह लगेगा कि हमारी लड़ाई और हमारे संघर्षों की जीत हुई है। हम राजनीति नहीं कर रहे थे। महिला खिलाड़ियों का शोषण हुआ। हम उसके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। हमें कैसी राजनीति?''
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में हम लड़ाई लड़ रहे: विनेश
विनेश ने आगे कहा, ''उनकी लड़ाई बृजभूषण शरण सिंह के शोषण के खिलाफ है। न्यायालय में हम लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें जिस दिन न्याय मिल जाएगा, हम विरोध खत्म कर देंगे।'' पहलवान सबसे पहले 18 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे थे। उसके बाद अप्रैल में भी प्रदर्शन किया था। फिर कुश्ती संघ के चुनाव के लिए कई समीतियां बनाई गईं और 21 दिसंबर को चुनाव हुए। इसमें बृजभूषण के करीबी संजय सिंह जीते। अब कुश्ती संघ को सरकार ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed