फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vincent Keymer seals title in Chennai Grand Masters 2025 meet with a round to spare

Chennai Grand Masters: कीमर ने एक दौर शेष रहते जीता चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स का खिताब, फॉरेस्ट से ड्रॉ खेला

Thu, 14 Aug 2025 10:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 10:57 PM IST
सार

कीमर ने सफेद मोहरों से खेलते हुए नीदरलैंड के जोर्डन वैन फॉरेस्ट के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला। अन्य नतीजों ने कीमर की टूर्नामेंट जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन
Vincent Keymer seals title in Chennai Grand Masters 2025 meet with a round to spare
शतरंज - फोटो : Freepik

विस्तार

जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर शेष रहते ही चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। 20 वर्षीय कीमर ने सफेद मोहरों से खेलते हुए नीदरलैंड के जोर्डन वैन फॉरेस्ट के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला। अन्य नतीजों ने कीमर की टूर्नामेंट जीत सुनिश्चित की। कीमर के दबदबे ने उन्हें लाइव रेटिंग सूची में दुनिया के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में भी पहुंचा दिया जिससे खेल के शीर्ष खिलाड़ियों में उनका प्रवेश सुनिश्चित हो गया।
विज्ञापन

कीमर ने रेटिंग में शीर्ष 10 में प्रवेश करने को बड़ी उपलब्धि बताया 
कीमर ने कहा, लाइव रेटिंग में शीर्ष 10 में प्रवेश करना बड़ी उपलब्धि है जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहता था और मुझे बहुत खुशी है कि आखिरकार मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई। टूर्नामेंट जीतना और साथ ही शीर्ष 10 में जगह बनाना मेरे लिए शानदार और बेहद खास है। हालांकि टूर्नामेंट कल भी जारी रहेगा। इसलिए मैं अपना ध्यान केंद्रित रखना और आखिरी दौर के लिए तनाव बनाए रखना पसंद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर्स वर्ग में सभी पांच बाजी ड्रॉ रही जिससे अंतिम दौर में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए दावेदारी खुली है। नौवें दिन एक-दूसरे से भिड़ने वाले अर्जुन एरिगेसी और कार्तिकेयन मुरली कई करीबी दावेदारों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं और अंतिम दिन हर आधा अंक रैंकिंग और महत्वपूर्ण फिडे रेटिंग लाभ, दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा। चैलेंजर्स वर्ग में ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम (6.5) ने ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली पर महत्वपूर्ण जीत के साथ अंक तालिका पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अंतिम दिन आधे अंक की बढ़त ले ली।
विज्ञापन

प्रणेश के ठीक पीछे ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु पुराणिक ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष को हराकर प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं जबकि ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका के ग्रैंडमास्टर पा इनियान के साथ ड्रॉ ने उन्हें अभिमन्यु के बराबर रखा। ये दोनों प्रणेश से केवल आधा अंक पीछे हैं। ग्रैंडमास्टर अधिबान भास्करन ने अंतरराष्ट्रीय मास्टर हर्षवर्धन जीबी पर जीत दर्ज की जबकि ग्रैंडमास्टर आर्यन चोपड़ा ने ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed