{"_id":"662402de-24b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vijender-wants-to-open-boxing-academy-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सायना के बाद विजेंदर भी सिखाने को बेताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सायना के बाद विजेंदर भी सिखाने को बेताब
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Nov 2012 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सायना नेहवाल के अकादमी खोलने की इच्छा व्यक्त करने के बाद अब भारत के मशहूर मुक्केबाद विजेंदर सिंह ने आंध्र प्रदेश में अकादमी खोलने का मन बनाया है। उनके इस फैसले का आंध्रप्रदेश सरकार ने स्वागत किया और उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने की बात भी कही है। खेल विशेषज्ञ सायना और विजेंदर के इस कदम को भारतीय खेलों के लिए अच्छा कदम मान रहे है और उनका कहना है कि अगर खिलाड़ी इसी प्रकार के कदम उठाते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और पदक हासिल करने में कामयाब हो सकेगा।
विज्ञापन
विजेंदर की इस संबंध में आंध्र प्रदेश के श्रम मंत्री डी नागेंद्र जो कि आंध्र प्रदेश बॉक्सिंग एसोशिएसन के अध्यक्ष है से भी मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में अकादमी को जल्द से जल्द बनाने और युवाओं का ध्यान इस ओर केंद्रित करने पर विचार विमर्श किया गया है।
विज्ञापन