{"_id":"f715e536-8a7c-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"vijender-questioned-refuses-to-give-blood-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून और बालों का सैंपल देने से विजेंदर का इंकार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खून और बालों का सैंपल देने से विजेंदर का इंकार
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर एवं हरियाणा पुलिस के डीएसपी विजेंदर सिंह से सोमवार शाम साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने देर रात बयान जारी कर कहा कि विजेंदर ने खून और बालों का सैंपल देने से मना कर दिया है। विजेंदर से कहा गया कि खून और बालों का सैंपल देते समय वह अपने साथ दो गवाह रख सकते हैं, लेकिन विजेंदर ने सैंपल देने से मना कर दिया।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच के लिए ये सैंपल जरूरी थे। पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया था। हरियाणा पुलिस ने ही विजेंदर को पंचकूला स्थित एसपी अपराध एचएस दून के कार्यालय बुलाया था।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी ने हरियाणा के एसपी क्राइम एचएस दून से रविवार को आग्रह किया था कि विजेंदर से पंजाब पुलिस पूछताछ करना चाहती है। दून ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ से बात की।
विज्ञापन
डीजीपी से हरी झंडी मिलने के बाद दून ने विजेंदर को संदेश भिजवाया। पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में सोमवार शाम को पूछताछ शुरू हुई। दून के दफ्तर में विजेंदर से साढे़ तीन घंटे पूछताछ करने के बाद पंजाब पुलिस लौट गई।
सोमवार रात तक पंजाब पुलिस ने पूछताछ की जानकारी हरियाणा पुलिस को नहीं दी। उधर, डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने अमर उजाला के साथ बातचीत में पुष्टि की कि पंचकूला में विजेंदर से पंजाब पुलिस ने पूछताछ की है मगर उसकी जानकारी हरियाणा पुलिस को नहीं दी है।
पूछताछ में उठे ये सवाल
सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस ने विजेंदर से हेरोइन तस्कर अनूप सिंह काहलों के जीरकपुर स्थित घर के बाहर बरामद हुई उनकी पत्नी की एंडेवर कार के बारे में सवाल पूछे।
विजेंदर ने उनके दोस्त राम सिंह के उस बयान के बारे में भी पूछताछ की जिसमें राम सिंह ने कहा है कि विजेंदर ने भी हेरोइन का स्वाद कई बार चखा है।
विजेंदर का तस्कर काहलों से कब संपर्क हुआ और विजेंदर कितनी बार काहलों के जीरकपुर घर पर गया था, इस बारे में भी सवाल पूछे। पंजाब पुलिस ने हेरोइन तस्कर अनूप सिंह काहलो के जीरकपुर शिवालिक विहार आवास से करीब 130 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी। वहां बॉक्सर विजेंदर की पत्नी की एंडेवर कार भी मिली थी।