विजेंदर, मनोज और मनदीप जीते, प्रवीण बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर कुमार, मनोज कुमार और मनदीप जांगड़ा ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीतकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया जबकि प्रवीण कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, मणिपुर के देवेंद्रो लेशराम (49 किलो लाइट फ्लाइवेट), शिव थापा (56 किलो वेंटम वेट), सुमित सांगवान (81 किलो लाइट हैवीवेट) और अमृतप्रीत सिंह (91 किलो हैवीवेट) वर्ग में बाई मिली।
हरियाणा के भिवानी के कालूवास के विजेंदर ने पुरुषों के 75 किलो के मिडल वेट वर्ग में किरिबाती के एंड्रयू कोमेता को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली।
3-0 से जीते जांगड़ा
हरियाणा के जांगड़ा ने 69 किग्रा वजन वर्ग में मोजाम्बिक के अगस्तो माथुले पर 3-0 से जीत हासिल की। मनोज ने 64 किग्रा में लाइट वेल्टरवेट वर्ग में लेसोथो के मोर्तोचेन मोशोशू को 3-0 से हराया।
दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीत चुके विजेंदर को अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए सोमवार को नामीबिया के मुजान्दजे कासुतो की चुनौती से जूझना पड़ेगा।
वहीं, मनोज को रविवार को कनाडा के आर्थर बियारसलानोव से मुकाबला करना होगा जबकि जांगड़ा सोमवार को जमैका के केस्टना डेविस से भिड़ेंगे।
इस बीच मणिपुर के देवेंद्रो लेशराम को 49 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग में पहले राउंड में बाई मिलने से प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, जहां उनका मुकाबला श्रीलंका के मदुशन गमागे से होगा।
शिव थापा को भी 56 किलो वेंटम वेट वर्ग में पहले राउंड में बाई मिली और अब उनका अगला मुकाबला उत्तरी आयरलैंड के माइकल कोनलान से होगा।
सुमित सांगवान 81 किलो के लाइट हैवीवेट वर्ग में जबकि अमृतप्रीत सिंह को 91 किलो हैवीवेट वर्ग में बाई मिली। प्रवीण कुमार 91 किलो में स्कॉटलैंड के रोस हेंडरसन से हार गए।