{"_id":"d21b13db27b8d76f5989eb5eb92738d9","slug":"vijender-and-nanao-in-indian-boxing-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर और ननाओ वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर और ननाओ वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में हुए ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 75 किग्रा भार वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह और 49 किग्रा में ननाओ सिंह का चयन किया है।
विज्ञापन
ननाओ को एल देवेंद्रो सिंह की अनुपस्थिति का फायदा मिला। देवेंद्रो ट्रायल के दौरान आंख के नीचे लगी चोट के बाद घायल हो गए थे।
अन्य मुक्केबाजों में 52 किलो वर्ग में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन मदन लाल ने सुरंजय सिंह को पीछे छोड़ टीम में जगह बनाई। सुरंजय मंगलवार को ट्रायल में हार गए थे।
विज्ञापन
56 किलो वर्ग में एशियन चैंपियनशिप गोल्ड विजेता शिवा थापा और 60 किलो वर्ग में विकास मलिक भी जगह पाने में सफल रहे। 64 किलो वर्ग में मनोज सिंह और मंदीप जांगड़ा ने भी चयनकर्ताओं को प्रभावित कर जगह पाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
81 किलो में सुमित सांगवान, 91 किलो में मनप्रीत सिंह और 91+ में सतीश का चयन किया गया।
हालांकि ट्रायल में उपस्थित नहीं होने के कारण जय भगवान का चयन नहीं हो सका जबकि दिलबाग सिंह क्वालीफाई नहीं कर सके।