फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   vettel fastest in final practice at formula one indian grand prix

वेटल का वर्चस्व जारी, भारत को निराशा

Sat, 27 Oct 2012 07:05 PM IST
ग्रेटर नोएडा/हेमंत रस्तोगी
ग्रेटर नोएडा/हेमंत रस्तोगी Updated Sat, 27 Oct 2012 07:05 PM IST
विज्ञापन
vettel fastest in final practice at formula one indian grand prix

यह ठीक वैसा ही मानों एक नई प्रेम कहानी की इबारत लिखी जा रही हो। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल का लगातार वर्चस्व कुछ यही बयां कर रहा है। इंडियन ग्रां प्री में पहले तीसरे फ्री प्रैक्टिस सत्र में शनिवार की सुबह सबसे तेज रहने के बाद तीनों क्वालीफाइंग सत्रों में रेड बुल के इस ड्राइवर को कोई छू नहीं सका।

विज्ञापन


गत विजेता वेटल रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पोल पोजीशन हासिल कर बीआईसी से अनोखा रिश्ता स्थापित करने जा रहे हैं। वहीं घरेलू टीम फोर्स इंडिया और भारतीय ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन के लिए यह ट्रैक बुरा सपना बन गया है। फोर्स इंडिया के दोनों ही ड्राइवर निको हकेनबर्ग और पाल डि रेस्टा ग्रिड पोजीशन (टॉप-10) में नहीं होंगे। एचआरटी के कार्तिकेयन (1.30.593) 24 ड्राइवरों में से 23वें स्थान से शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष के मुकाबले बीआईसी के स्टैंड खाली नजर आए। बावजूद इसके टीम रेड बुल के लिए शनिवार खास रहा। वेटल (1.25.283 मिनट) के बाद उनके आस्ट्रेलियाई साथी मार्क वेबर (1.25.327 मिनट) फाइनल में दूसरे स्थान से शुरुआत करेंगे। मैकलारेन के लुइस हेमिल्टन (1.25.544) ग्रिड में तीसरे स्थान पर रहेंगे। उनके साथी जेंसन बटन (1.25.659) चौथे और कोरिया ग्रां प्री में वेटल से बढ़त गंवाने वाले फेरारी के फर्नांडो अलोंसो (1.25.773) पांचवें स्थान से शुरुआत करेंगे। खास बात यह रही कि मर्सिडीज के महान माइकल शूमाकर (1.26.574) 14वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फाइनल से उम्मीद
फोर्स इंडिया के हल्केनबर्ग (1.26.241) 12वें और उनके साथी पाल डि रेस्टा 17वें स्थान पर रहे। फोर्स इंडिया के इस प्रदर्शन से न ही दोनों ड्राइवर और न ही टीम प्रिंसिपल विजय माल्या खुश हैं। बीआईसी पहुंचे माल्या ने उम्मीद जताई कि उनके ड्राइवर रविवार को फाइनल में टीम के लिए अंक जुटाएंगे। हकेनबर्ग का कहना है कि कल उनकी कोशिश रहेगी कि घरेलू दर्शकों के समर्थन के साथ वह अच्छी पोजीशन हासिल करते हुए अंक जुटाएं।


‘अभी खुश होने वाली बात नहीं है। यह क्वालीफाइंग था। रविवार को असली रेस है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं इस पोजीशन को कायम रखूं। हेमिल्टन मेरे लिए खतरा हैं।’
- सेबेस्टियन वेटल

‘मैं अपने प्रदर्शन से निराश हूं। रविवार को फाइनल है। मैं सौ फीसदी वापसी करने की कोशिश करूंगा।’

- फर्नांडो अलोंसो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed